scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

जब कपिल शर्मा खो बैठे थे 'आपा', पत्रकार के परिवार को दीं भद्दी गालियां, बोले- माफ नहीं किया जा सकता

Kapil Sharma
  • 1/9

कपिल शर्मा आज कॉमेडी के सुपरस्टार कहलाए जाते है. अपने शो से उन्होंने लाखों-करोड़ों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है. लेकिन एक वक्त जनता ने उनका गुस्सा भी देखा था.

Kapil Sharma
  • 2/9

साल 2018 में कपिल ने एक पत्रकार को फोन पर भद्दी गालियां दी थीं, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग खूब वायरल हुई थी. कहा जाता है कि तब कॉमेडियन डिप्रेशन से जूझ रहे थे. उनपर आरोप लगे कि उन्होंने उस पत्रकार को धमकाया भी था. 

Kapil Sharma
  • 3/9

ये विवाद आज भी कॉमेडियन के साथ किसी साए की तरह चलता है. इतने सालों में भी कहीं ना कहीं इसका जिक्र होता रहता है. अब पत्रकार ने कपिल संग हुए अपने विवाद पर फिर से बात की है.

Advertisement
Kapil Sharma
  • 4/9

सीनियर जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने सिद्धार्थ कन्नन संग पॉडकास्ट में कहा कि कपिल ने उन्हें फोन पर ढेर सारी गालियां दी, जो उनके लिए काफी शॉकिंग था. इतने सालों में आजतक किसी स्टार ने उन्हें फोन करके बुरा-भला नहीं कहा था.

Kapil Sharma
  • 5/9

विक्की लालवानी ने आगे दावा किया कि उन्होंने कई बार बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ बातें लिखी-बोली हैं. मगर आजतक किसी ने उनसे बैर नहीं रखा. लेकिन कपिल शर्मा ने उनसे बुरा व्यवहार किया, उन्होंने किसी की नहीं सुनी. इसलिए पत्रकार ने उनके बर्ताव को लोगों के सामने लाने का फैसला किया.

Kapil Sharma
  • 6/9

विक्की लालवानी का दावा है कि वो सबको दिखाना चाहते थे कि उनके चहेते स्टार कपिल आखिर असलियत में कैसे हैं. उन्हें कॉमेडियन के काम से कोई परेशानी नहीं है, मगर उनके बर्ताव से वो काफी परेशान हुए थे. 

Kapil Sharma
  • 7/9

इसी बातचीत में विक्की लालवानी से ये भी पूछा गया कि जब कपिल ने उन्हें गालियां दीं, तो क्या वो तब नशे में थे? तो पत्रकार ने इससे साफ इनकार किया. लेकिन उन्होंने ये दावा किया कि एक समय पर उन्हें किसी पीआर ने अप्रोच किया था, जो उनका और कपिल शर्मा का पैचअप कराना चाह रहा था.

Kapil Sharma
  • 8/9

लेकिन विक्की लालवानी ने कपिल संग कोई भी रिश्ता जोड़ने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कॉमेडियन ने अपनी सभी हदें पार कर दी थीं. कपिल ने उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थीं, जिससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा था.

Kapil Sharma
  • 9/9

विक्की लालवानी ने कहा- आपने कुछ ऐसा कहा, जो बहुत गलत था. मैं कपिल से पैचअप करने के कोई मूड में नहीं हूं. आपने जो कुछ किया, वो कभी मिटाया नहीं जा सकता. 

All Photos: Instagram @kapilsharma

Advertisement
Advertisement
Advertisement