बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को आपने स्क्रीन पर ज्यादातर धाकड़ और क्वीन अवतार में देखा होगा. लेकिन अब कंगना का सीता अवतार चर्चा में बना हुआ है.
दरअसल, कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्कूल के दिनों की थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो सीता के अवतार में नजर आ रही हैं.
कंगना की ये तस्वीर साल 1997 की है, जिसमें वो सीता के अवतार में नजर आ रही हैं. कंगना ने पोस्ट में बताया है कि उन्होंने स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान मां सीता का किरदार निभाया था.
तस्वीर में नन्ही कंगना सुर्ख लाल साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं. मांग पट्टी पहने और बड़ी सी बिंदी लगाए वो काफी जंच रही हैं. सीता के अवतार में नन्ही कंगना को देखकर फैंस उनसे नजरें नहीं हटा पा रहे हैं.
कंगना ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- खूबसूरत यादें. एक्ट्रेस ने आगे बताया कि यह तस्वीर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित सरकाघाट के हिल व्यू पब्लिक स्कूल की है, जो 1997 में ली गई थी.
कंगना ने सीता के अवतार में अपनी क्लोजअप फोटो भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है- सभी लिबरल्स को मेरा आशीर्वाद. इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी बनाई है.
कंगना रनौत को सीता के अवतार में देखकर फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं. फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफें कर रहे हैं. धाकड़ कंगना को सीता के अवतार में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है.
बता दें कि कंगना ने सीता के अवतार में अपनी थ्रोबैक तस्वीर 'रामायण' के ट्रेलर रिलीज के बाद शेयर की है, जिसमें साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आ रही हैं. फिल्म में उनके लुक और हिंदी भाषा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.
वर्क फ्रंट की बात करें, तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आई थीं. एक्ट्रेस अब फिल्म 'सर्कल' और 'क्वीन 2' में दिखेंगी.
(Photo: Instagram @kanganaranaut)