scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

Kangana Ranaut Home Tour: पहाड़ों पर बना कंगना रनौत का आलीशान घर, यूनिक है सजावट

कंगना मनाली होम
  • 1/11

बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. बॉलीवुड की गलियों से निकलकर अब वो राजनीति में पहचान बना रही हैं. 

कंगना मनाली होम
  • 2/11

सिनेमा से लेकर राजनीति में अपने कदम जमाने वाली कंगना हिमाचल प्रदेश में पली-बड़ी हैं. उनका हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी आलीशान घर है, जो पहाड़ों और हसीन वादियों के बीच बसा है. 
 

कंगना मनाली होम
  • 3/11

अब तक आपने कंगना के तीखे बयान बहुत देखे और सुने हैं. चलिए आज आपको पहाड़ों पर बसे उनके आलीशान घर का टूर कराते हैं. 

Advertisement
कंगना मनाली होम
  • 4/11

कंगना ने घर के एक हिस्से में कांच का एक शीशमहल बनवाया है. घर के खास कमरे को विंटेज फर्नीचर से सजाया गया है, जो संस्कृति और मॉर्डनाइजेशन का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है.

कंगना मनाली होम
  • 5/11

मास्टर बेडरूम समेत घर में कई जगह शाही कालीन बिछाए गए हैं. दीवारों पर प्राचीन लकड़ी की नक्काशी की गई है, जिसे देखकर राजा-महाराज के महलों जैसा एहसास होता है. 

कंगना मनाली होम
  • 6/11

कंगना खुद से और अपने परिवार से बेहद प्यार करती हैं. घर की दीवारों को उन्होंने परिवार की यादगार तस्वीरों से सजाया हुआ है. 

कंगना मनाली होम
  • 7/11

गौर करने वाली बात ये है कि पहाड़ों पर बने घर के हर कमरे की थीम अलग है. हर रूम अपने आप में शाही नजर आता है. 

कंगना मनाली होम
  • 8/11

दीवारों पर खूबसूरत वुडन वर्क है, जिसे बेहद यूनिक पेटिंग से सजाया गया है. घर कई हिस्सों में भगवान की पेटिंग्स भी लगाई गई हैं, जो वहां के माहौल को पॉजिटिव रखती हैं.

कंगना मनाली होम
  • 9/11

कंगना के घर मनोरंजन के भी सारे साधन मिलेंगे. घर के अंदर ही इनडोर गेम का इंतजाम किया गया है. 

Advertisement
कंगना मनाली होम
  • 10/11

हर कमरे में किया गया वुडन वर्क आपका ध्यान खींचता है. कमरे में लगीं बड़ी बड़ी खिड़कियां फ्रेश एयर देती हैं, जिससे अलग सुकून मिलता है. 

कंगना मनाली होम
  • 11/11

एक्ट्रेस का आशियाना पारंपरिक तरीके से डिजाइन किया गया है. इसे बनाने में नदी के पत्थरों, स्थानीय स्लेट और लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है. 

All Photos: Instagram @kanganaranaut

Advertisement
Advertisement