scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

अंदर से इतना आलीशान है रणबीर-आलिया का 250 करोड़ का बंगला, दिखाई नए घर की झलक, हुईं ट्रोल

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 1/9

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल गणेश चतुर्थी अपने नए बंगले 'कृष्णराज' में मनाया, जो मुंबई के पाली हिल में स्थित है.
 

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 2/9

 इस बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस साल कपूर परिवार के लिए गणेश चतुर्थी खास था, क्योंकि यह उनका पहला त्योहार था जो उन्होंने अपने नए 'कृष्णराज' बंगले में मनाया.

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 3/9

19 सितंबर को विसर्जन के मौके पर आलिया, रणबीर ने बेटी राहा और मां नीतू कपूर संग बप्पा की पूजा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें भी शेयर की हैं. 

Advertisement
 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 4/9

आलिया ने इंस्टाग्राम पर बप्पा की पूजा करते हुए जो फोटोज शेयर कीं, उसमें उनके घर की अंदर की झलक देखने को मिली. 

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 5/9

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि गणपति के मंडप की सजावट काफी पारंपरिक और भव्य थी. रणबीर ने ऑरेंज कुर्ता-सफेद पायजामा पहना था, जबकि आलिया येलो कलर के कपड़ों में दिखीं. 

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 6/9

 आलिया और रणबीर ने अपने घर में ब्लैक कलर की बप्पा की भव्य मूर्ति रखी हुई है, जो हर किसी का ध्यान खींचती है. 

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 7/9

घर के कोने-कोने से कपूर खानदान की रॉयलिटी झलकती है. आलिया की बालकनी से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा नजर आता है. 
 

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 8/9

लोग आलिया-रणबीर का घर निहार ही रहे थे, तभी उनकी नजर एक्ट्रेस के पूजा करने के तरीके पर पड़ी. असल में एक फोटो में आलिया मीडिल फिंगर से बप्पा को टीका लगाती नजर आईं. 

 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का घर
  • 9/9

मीडिल फिंगर से बप्पा को टीका लगाने पर आलिया को काफी ट्रोल किया जा रहा है. फैन्स पूजा करने के तरीके और संस्कारों पर सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले रणबीर डाइट की वजह से बप्पा का भोग ना खाने के लिए टोल हुए थे. 

All Photos: Instagram @aliaabhatt

Advertisement
Advertisement
Advertisement