scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'लगान' से रातोरात बनीं स्टार, 25 साल बाद कहां हैं ग्रेसी सिंह? ब्रह्मकुमारी से जुड़ीं, शादी न करने का लिया फैसला

Where is lagaan actress gracy singh
  • 1/11

एक वक्त था जब बॉलीवुड एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह का नाम इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेज में लिया जाता था. फिल्म लगान से उन्हें ऐसी पहचान मिली कि वो रातोरात स्टार बन गईं. 

Where is lagaan actress gracy singh
  • 2/11

इसके बाद उन्होंने आमिर खान, अजय देवगन, संजय दत्त और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया. लेकिन फिर अचानक वो फिल्मी दुनिया से लगभग गायब हो गईं.

Where is lagaan actress gracy singh
  • 3/11

अब जब फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो चुके हैं तो ग्रेसी की भी यादें ताजा हो गई हैं. ग्रेसी ने अपने करियर की शुरुआत एक डांसर के तौर पर की थी. वो 'द प्लैनेट्स' नाम के डांस ग्रुप के साथ परफॉर्म किया करती थीं. 

Advertisement
Where is lagaan actress gracy singh
  • 4/11

इसके बाद साल 1997 में उन्होंने टीवी शो अमानत से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. हालांकि असली पहचान उन्हें साल 2001 में आई फिल्म लगान से मिली. फिल्म में उन्होंने अपनी सादगी और मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया. 

Where is lagaan actress gracy singh
  • 5/11

इसी दौरान उन्हें लगान ऑफर हुई और इसके बाद ग्रेसी ने मुन्ना भाई एमबीबीएस और गंगाजल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. दोनों फिल्मों में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और वो दर्शकों की चहेती बन गईं.

Where is lagaan actress gracy singh
  • 6/11

लेकिन सफलता का ये दौर ज्यादा लंबा नहीं चला. ग्रेसी ने अनिल कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म अरमान में काम किया. जोकि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

Where is lagaan actress gracy singh
  • 7/11

इसके बाद उनकी कई फिल्में जैसे चंचल, देशद्रोही और देख भाई देख भी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाईं. लगातार फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर की रफ्तार धीमी कर दी तो उन्होंने साउथ में किस्मत आजमाई पर वहां भी निराशा ही हाथ लगी. 

Where is lagaan actress gracy singh
  • 8/11

ग्रेसी सिंह ने हमेशा खुलकर कहा है कि एक्टिंग उनका अंतिम लक्ष्य नहीं था. वो कभी बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार बनने की दौड़ में नहीं थीं. शायद यही वजह रही कि उन्होंने सफलता और असफलता दोनों को खुले हाथ स्वीकार किया.

Where is lagaan actress gracy singh
  • 9/11

साल 2015 में ग्रेसी ने टीवी पर वापसी की और हिट शो संतोषी मां में मां संतोषी का किरदार निभाया. इस रोल के जरिए उन्होंने नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी खास पहचान बनाई. इसके बाद तो जैसे वो टीवी की स्टार ही बन गईं. उन्होंने कई आध्यात्मिक शोज में किरदार किए. 
 

Advertisement
Where is lagaan actress gracy singh
  • 10/11

ग्रेसी सिंह 44 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. बीते कुछ सालों में ग्रेसी सिंह आध्यात्मिक संस्था ब्रह्म कुमारी से जुड़ गई हैं. वो कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें असली खुशी और संतोष सिर्फ फिल्मों या शोहरत में नहीं, बल्कि अध्यात्म और आत्मिक शांति में मिला है.

Where is lagaan actress gracy singh
  • 11/11

आज भले ही ग्रेसी सिंह फिल्मों से दूर हों, लेकिन 'लगान' की मासूम गौरी के रूप में उन्हें आज भी दर्शक प्यार से याद करते हैं.

Advertisement
Advertisement