scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

25 साल में कितना बदले लगान के11 खिलाड़ी, हीरोइनों का हुआ ट्रांसफॉर्मेशन, आपने पहचाना?

 Lagaan 25 years
  • 1/16

आज ही के दिन यानी 15 जून को आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म लगान को रिलीज हुए पूरे 25 साल हो चुके हैं. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने न सिर्फ ऑस्कर के मंच तक का सफर तय किया, बल्कि हर भारतीय के दिल में एक खास जगह बनाई. (Photo: X/@AKPPL_Official)
 

Lagaan 25 years
  • 2/16

फिल्म में कचरा, भुवन, लाखा और गौरी जैसे किरदारों ने अंग्रेजों के खिलाफ जो क्रिकेट मैच खेला था, उसे लोग आज भी नहीं भूले हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ये कलाकार कैसे दिखते हैं? आइए एक नजर उनपर डालते हैं. (Photo: X/@AKPPL_Official)
 

Lagaan 25 years
  • 3/16

फिल्म में 'भुवन' का मुख्य किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीतने वाले आमिर खान आज 61 साल के हो चुके हैं. वह आज भी बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्टनिस्ट' हैं और हाल ही में आई अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बाद भी एक्टिंग और प्रोडक्शन में लगातार सक्रिय हैं. (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Advertisement
Lagaan 25 years
  • 4/16

भुवन की ऑन-स्क्रीन प्रेमिका 'गौरी' का रोल निभाने वाली ग्रेसी सिंह अब चकाचौंध से थोड़ी दूर हो चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार टीवी सीरियल 'संतोषी मां' में देखा गया था, जिसके बाद से वह अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हैं. हाल ही में लगान के इवेंट में उनके ट्रांसफॉर्मेशन ने सभी को हैरान कर दिया. वो काफी बदल गई हैं.  (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 5/16

बात करें भुवन को दिल दे बैठने वाली ब्रिटिश एक्ट्रेस रशेल शैली (एलिजाबेथ) की, तो वह आज भी विदेशी सरजमीं पर एक्टिंग में एक्टिव हैं और कई ब्रिटिश टीवी सीरीज और फिल्मों में नजर आ रही हैं. (Photo:@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 6/16

लगान में अंग्रेज टीम के कप्तान पॉल ब्लैकथॉर्न एक ब्रटिश एक्टर हैं. पॉल ने 'लगान' फिल्म में ब्रिटिश टीम के कप्तान रसेल का किरदार निभाया था.  (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 7/16

क्रिकेट टीम में मुर्गी पकड़ने वाले 'भूरा' का मजेदार रोल निभाने वाले दिग्गज एक्टर रघुबीर यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग का सिलसिला आज भी जारी रखा है. (Photo: ITG/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 8/16

वहीं दूसरी तरफ, अपनी अजीबोगरीब गेंदबाजी से अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाले 'गूरन' यानी एक्टर राजेश विवेक अब हमारे बीच नहीं रहे. साल 2016 में 66 वर्ष की उम्र में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से उनका अचानक निधन हो गया था. (Photo: @AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 9/16

मैच के दौरान पहले अंग्रेजों से मिलकर गद्दारी करने वाले और बाद में अपनी शानदार फील्डिंग से मैच का पासा पलटने वाले 'लाखा' का किरदार यशपाल शर्मा ने निभाया था. यशपाल आज भी बड़े पर्दे पर बेहद एक्टिव हैं. (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Advertisement
Lagaan 25 years
  • 10/16

टीम के सबसे गुस्से वाले बल्लेबाज 'अर्जन' का रोल करने वाले अखिलेंद्र मिश्रा को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं. हालांकि उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन लोग आज भी उन्हें 2008 की 'रामायण' में उनके द्वारा निभाए गए 'रावण' के ऐतिहासिक और दमदार किरदार के लिए याद करते हैं. (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 11/16

मैच के दौरान पैर में गंभीर चोट लगने के बावजूद देश की साख के लिए क्रीज पर डटे रहने वाले 'इस्माइल' का किरदार राज जुत्शी ने निभाया था. हाल ही में उन्हें फिल्म 'धुरंधर 2' में जनरल शमशाद हसन के एक बेहद कड़क और दमदार रोल में देखा गया था. (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 12/16

वहीं दूसरी तरफ फिल्म में मूक (बोल न पाने वाले) और ताकतवर बल्लेबाज 'बाघा' का रोल करने वाले अमीन हाजी अब पूरी तरह बदल चुके हैं. अमीन साल 2010 के बाद से किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए हैं. (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 13/16

अपनी अनोखी कलाई की स्पिन गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने वाले 'गोली' का यादगार रोल दयाशंकर पांडेय ने निभाया था. आज के समय में वो छोटे पर्दे पर घर-घर में बेहद लोकप्रिय हैं, क्योंकि वह टीवी के सबसे बड़े और मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में इंस्पेक्टर 'चालू पांडे' का मजेदार और कड़क किरदार निभा रहे हैं. (Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 14/16

आदित्य लखिया ने लगान में कचरा का किरदार निभाया था. वो इस समय काफी बदल गए हैं. आखिरी बार उन्हें फिल्म कोई जाने ना में देखा गया था. जो 2021 में रिलीज हुई थी.
(Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Lagaan 25 years
  • 15/16

एक्टर प्रदीप रावत अब काफी बदल गए हैं. उनके लुक ने सभी को हैरान कर दिया है. लगान में उन्होंने गुस्सैल सरदार 'देवा सिंह सोढ़ी' का किरदार निभाया था. सोढ़ी टीम का ऑलराउंडर के तौर पर खेला था. 
(Photo: Yogen Shah/@AKPPL_Official)

Advertisement
Lagaan 25 years
  • 16/16

आमिर खान की फिल्म 'लगान' में ईश्वर काका का किरदार निभाने वाले श्रीवल्लभ व्यास का साल 2018 में निधन हो गया था. जानकारी के मुताबिक उन्हें कई सालों से हाई ब्लड प्रेशर और पैरालिसिस की शिकायत थी. 

(Photo: @AKPPL_Official)

Advertisement
Advertisement