scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

करियर हुआ चौपट-पैसों की झेली किल्लत, जब दिवालिया हुए ये करोड़पति सितारे, मुश्किल में बीते थे दिन

starts went bankrupt
  • 1/11

चकाचौंध से भरी शोबिज की दुनिया देखने में बहुत अच्छी लगती है. कई स्टार्स लैविश लाइफ जीते हैं. वो करोड़ों के मालिक हैं, लेकिन तकदीर का पहिया कभी भी पलट सकता है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड की नामी हस्तियों के साथ भी हुआ. तगड़ी कमाई करने वाले ये सितारे अचानक दिवालिए हो गए. आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं. 

 

(Photo: Instagram @rajpalofficial

Rajpal Yadav
  • 2/11

राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्हें चेक बाउंस केस में उन्हें जेल जाना पड़ा है. दरअसल, उन्होंने एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपये लिए थे. फिल्म फ्लॉप होने पर उन्हें तगड़ा नुकसान हुआ और वो पैसे नहीं लौटा पाए. 2010 से चल रहे केस में राजपाल को तिहाड़ में सरेंडर करना पड़ा. कई सेलेब्स उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. 

 

 (Photo: Instagram @rajpalofficial)

starts went bankrupt
  • 3/11

हीरो नंबर वन के नाम से मशहूर गोविंदा 90s के टॉप स्टार रहे हैं. उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं. उनकी कॉमिक टाइमिंग, डांस मूव्स, किलर एक्सप्रेशन्स ने उन्हें फैंस का फेवरेट बना दिया था. लेकिन फिर अचानक उनकी तकदीर ने करवट ले ली. 

 

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

Advertisement
starts went bankrupt
  • 4/11

राजनीति के लिए गोविंदा ने फिल्मों से दूरी बनाई तो करियर पर काले बादल छा गए. उन्होंने कुछ फिल्में प्रोड्यूस की, जिनमें उन्हें भारी नुकसान हुआ. गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्हें अपने खर्च चलाने के लिए अपनी प्रॉपर्टी तक बेचनी पड़ी थी. वो पैसों की तंगी से जूझ रहे थे. 

(Photo: Instagram @govinda_herono1)

starts went bankrupt
  • 5/11

जैकी श्रॉफ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर में राम लखन और परिंदा जैसी सुपरहिट फिल्मों के साथ दर्शकों का दिल जीता था. मगर बिजनेस में भारी नुकसान और पर्सनल कमिटमेंट के कारण उन्हें एक समय पर बड़ी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था. 

 

(Photo: Instagram @apnabhidu)

starts went bankrupt
  • 6/11

ये भी कहा जाता है कि खुद को संभालने के लिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों से पैसे उधार लिए थे, जिनमें सलमान खान शामिल हैं. खबरों के मुताबिक, सलमान ने जैकी को उनका कर्ज चुकाने में मदद की थी और उन्हें आर्थिक रूप से उबरने के लिए अपनी फिल्मों में रोल भी ऑफर किए थे. 

 

(Photo: Instagram @apnabhidu)

starts went bankrupt
  • 7/11

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा एक समय पर बॉलीवुड की मोस्ट डिमांडिंग एक्ट्रेस थीं. फिल्मों में एक सफल पारी के बाद, उन्होंने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस खोला और साथ ही वो आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब की को-ऑनर बनीं. 

(Photo: Instagram @realpz)

bankrupt celebs
  • 8/11

हालांकि, बिजनेस से जुड़े उनके कुछ फैसले सफल साबित नहीं हुए. उनके प्रोडक्शन हाउस के प्रोजेक्ट्स को संघर्ष करना पड़ा और एक समय उन्होंने स्वीकार किया था कि वो भारी आर्थिक दबाव का सामना कर रही थीं. हालांकि, उन्होंने कभी खुद को दिवालिया घोषित नहीं किया, लेकिन उन्होंने बताया था कि वो सो नहीं पाती थीं. उनपर बड़ा बोझ था. 

(Photo: Instagram @realpz)

starts went bankrupt
  • 9/11

मिथुन चक्रवर्ती ने एक समय पर इंडस्ट्री में डिस्को डांसर, अग्निपथ जैसी मसाला फिल्मों के साथ एक 'मेगास्टार' बनने तक का सफर तय किया. उस वक्त वो महीने में कई फिल्में कर रहे थे और इंडिया के सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक बन गए थे.

 

(Photo: Instagram @mithun_chakrabkrty.55)

Advertisement
starts went bankrupt
  • 10/11

हालांकि, ऊटी (Ooty) में उनका होटल बिजनेस घाटे का सौदा साबित हुआ. इसके साथ ही फिल्मी करियर की धीमी पड़ती रफ्तार ने उन्हें भारी आर्थिक संकट में डाल दिया था. मिथुन ने फिर रीजनल फिल्मों और टेलीविजन के जरिए कमबैक किया, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से उबरने में मदद मिली थी. 

 

(Photo: Instagram @mithun_chakrabkrty.55)

starts went bankrupt
  • 11/11

ए.के. हंगल हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत कलाकार हैं. उन्होंने शोले, नमक हराम और लगान जैसी सदाबहार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता. इसके बावजूद, अपने अंतिम दिनों में उन्हें काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी. बताया जाता है कि उन्होंने काफी गरीबी में आखिरी वक्त गुजारा. उनके पास अपने मेडिकल बिल्स भरने के भी पैसे नहीं थे. जब एक्टर की खराब आर्थिक स्थिति की खबर सामने आई, तो फिल्म इंडस्ट्री भी चौंक गई थी. 

 

(Photo: Social Media)

Advertisement
Advertisement