टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो ने हमें हंसी, खुशियां और कई यादगार किरदार दिए.
Photo: Screengrab
इस शो में कई एक्टर्स ने बीच में एंट्री ली और अपनी पहचान बनाई. लेकिन अफसोस, इस शो से जुड़े कुछ कलाकारों ने बीच में ही इस दुनिया का साथ हमेशा के लिए छोड़ दिया. आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जिनकी कमी आज भी महसूस की जाती है.
Photo: Screengrab
नट्टू काका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले घनश्याम नायक का निधन 3 अक्टूबर 2021 को हुआ था. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा. उनकी मासूमियत और कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों को याद है.
Photo: Screengrab
डॉ. हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद का निधन 9 जुलाई 2018 को हार्ट अटैक से हुआ था. उनका खुशमिजाज अंदाज और “सही बात है!” वाला डायलॉग आज भी फैंस को याद है.
Photo: Screengrab
हालांकि नीरज वोरा शो में नजर नहीं आए, लेकिन उन्होंने शुरुआती दौर में शो की क्रिएटिव टीम का हिस्सा रहकर अहम योगदान दिया. उनका निधन 2017 में हुआ था.
(Photo: GETTY)
सुनील होलकर हिंदी और मराठी सिनेमा के एक अनुभवी एक्टर थे. उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी एक छोटा लेकिन यादगार किरदार निभाया था. वो लंबे समय से लीवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे और बहुत कम उम्र में, सिर्फ 40 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
Photo: Screegrab