बॉलीवुड के फेमस रैपर और सिंगर बादशाह इस समय हेडलाइन्स में हैं. उन्होंने अपनी नई पोस्ट से फैंस के बीच हलचल मचा दी है.
दरअसल, बादशाह ने मिस्ट्री गर्ल संग अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नई तस्वीरें शेयर की हैं. वो मिस्ट्री गर्ल संग खेतों में रोमांटिक होते नजर आए.
एक तस्वीर में मिस्ट्री गर्ल बादशाह के कंधे पर सिर रखकर खड़ी है. उसने बादशाह का हाथ भी पकड़ा हुआ है.
एक फोटो में बादशाह मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामकर खेतों में टहलते नजर आए. दोनों शहर के शोर शराबे से दूर हरियाली के बीच सुकून के पल बिताते दिखे.
मिस्ट्री गर्ल संग तस्वीरें शेयर करते हुए बादशाह ने कैपशन में लिखा- कायनात का अपना एक अजीब तरीका है, जो लोगों को आपकी जिंदगी में लाती है.
हालांकि, बादशाह ने मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नहीं दिखाया है. ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि बादशाह की मिस्ट्री गर्ल कौन है?
वहीं, कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि तस्वीरों में दिखाई दे रही लड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हैं, क्योंकि लड़की का हेयर स्टाइल हानिया आमिर जैसा ही है. दोनों के रिलेशनशिप की खबरें भी कई दफा चर्चा में रह चुकी हैं. कई लोग कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि क्या तस्वीरों में हानिया आमिर हैं?
सिंगर का कैप्शन दोनों के रिश्ते में होने का हिंट दे रहा है. अब ये बड़ा सवाल है कि क्या बादशाह प्यार में हैं या फिर ये तस्वीरें उनके किसी आने वाले प्रोजेक्ट की हैं.
बादशाद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पहली पत्नी संग उनका तलाक हो चुका है. बादशाह की पहली शादी 2012 में जैस्मिन मसीह से हुई थी. इस शादी से कपल की एक बेटी है. लेकिन साल 2019 में दोनों का तलाक हो गया था.
वहीं, मार्च 2026 में बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की शादी के जोड़े में तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसके बाद माना गया कि बादशाह ने ईशा से गुपचुप शादी कर ली है. लेकिन बादशाह ने अब तक अपनी शादी की खबरों को कंफर्म नहीं किया. वहीं, अब बादशाह को मिस्ट्री गर्ल संग देख फैंस हैरान हैं.
(All Photo: Instagram @badboyshah)