scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

2 देश, 8 लोकेशन में शूट हुई 'धुरंधर', आदित्य धर का सेट देखकर खुद पाकिस्तानी भी दंग

Dhurandhar
  • 1/11

फिल्म 'धुरंधर' ने हर किसी को बात करने पर मजबूर कर दिया है, फिर चाहे वो पहला पार्ट हो या दूसरा. लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में जो पाकिस्तान दिखाया है उसे देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि इसे पाक में जाकर शूट नहीं किया है. क्योंकि इतना रियल है. 

Photo: IMDb

Dhurandhar the revenge
  • 2/11

'धुरंधर' की कहानी अपने आप में चर्चा का विषय है. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक इंडियन एजेंट, पाकिस्तान में घुसकर वहां के गैंग्स और आतंकियों के नापाक इरादों का खात्मा करता है. 

Photo: Screengrab

Dhurandhar
  • 3/11

फिल्म में पाकिस्तान के कराची में स्थित ल्यारी शहर दिखाया गया है, जहां एक वक्त पर जबरदस्त गैंगवॉर हुआ करती थी. 'धुरंधर' में जिस तरह ल्यारी को दिखाया गया, उसे देख सबको लगा कि फिल्म की शूटिंग पाकिस्तान में हुई है.

Photo: IMDb

Advertisement
Dhurandhar
  • 4/11

मगर हकीकत ये है कि इसका एक भी सीन पाकिस्तान के किसी भी हिस्से में शूट नहीं किया गया है. आदित्य धर ने अपनी दमदार रीसर्च टीम के साथ मिलकर ल्यारी शहर का सेट खड़ा किया था.

Photo: ITG

Dhurandhar
  • 5/11

फिल्म की शूटिंग इंडिया और थाइलैंड में हुई थी. थाइलैंड के बैंकॉक में मेकर्स ने ल्यारी का एक बड़ा सेट बनाया, जो 6 एकड़ जमीन में फैला हुआ था. वहां कई दुकानें और गलियां ऐसी बनाई गईं, जैसी असलियत में ल्यारी के अंदर बनी हुई हैं. बैंकॉक में ल्यारी का सेट न्यूजपेपर कटिंग्स की मदद से भी खड़ा किया गया. कई सारे इंडियन-थाई आर्टिस्ट ने साथ मिलकर इसे बनाया.

Photo: IMDb

Dhurandhar
  • 6/11

इसके अलावा इंडिया के अलग-अलग लोकेशन्स में फिल्म शूट की गई. ज्यादातर शूटिंग मुंबई के अलग-अलग स्टूडियोज में हुई, जहां कई सारे स्पाइ सीक्वेंसेज, चेजिंग सीन्स शूट किए गए. रहमान डकैत को ब्रिज पर पकड़ने वाला सीन भी मुंबई के डोंबिवली में शूट हुआ था. 

Photo: IMDb

Dhurandhar
  • 7/11

संजय दत्त और अर्जुन रामपाल का 'धुरंधर 2' से एक लीक फोटो भी सामने आया था, जिसे साउथ मुंबई में शूट किया गया. वहीं संजय दत्त के कई सारे सीन्स, जिसमें वो फुल एक्शन मोड में दिखे वो भी मुंबई में ही शूट हुए थे. 

Photo: IMDb

Dhurandhar
  • 8/11

धुरंधर 2 का क्लाइमैक्स सीक्वेंस पंजाब के लुधियाना में शूट हुआ था, जहां रातोंरात लोगों के घरों की छत पर पाकिस्तान के झंड़े लगाए गए. ये एक चेजिंग सीक्वेंस है, जिसमें रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल दिखे थे. अमृतसर में भी काफी सीन्स शूट किए गए हैं.

Photo: IMDb

Dhurandhar
  • 9/11

चंडीगढ़ के फेमस सेक्टर 17 अंडरपास में भी 'धुरंधर' का एक चेज सीक्वेंस शूट किया गया था. ये सीन सामने आने के बाद, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. 

Photo: IMDb

Advertisement
Dhurandhar
  • 10/11

धुरंधर' के कई सीन्स लेह, लद्दाख में भी शूट किए गए हैं. अक्षय खन्ना के वायरल 'Fa9la' गाने से लेकर बलोच कैंप की मीटिंग तक सभी सीन्स वहां की वादियों में फिल्माए गए हैं. 

Photo: IMDb

Dhurandhar
  • 11/11

इन लोकेशन्स के अलावा, 'धुरंधर' की थोड़ी सी शूटिंग कसौली के 'द लॉरेंस स्कूल' में भी हुई है. आदित्य धर ने अपनी फिल्म को इंडिया के कई अलग-अलग हिस्सों में शूट किया है, जिसपर किसी को भी विश्वास होना आसान बात नहीं है. आदित्य धर की धुरंधर पाकिसतान में लीक हो गई है. वहां भी देखकर लोग इतना तो जरूर कह रहे हैं, ये तो हमारा ही मुल्क है. हालांकि कहानी पर उन्हें असहमति है. 

Photo: IMDb

Advertisement
Advertisement