फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा हुआ है. पूरा सोशल मीडिया धुरंधर के क्रेज में रंगा हुआ है. पूरी गारंटी है कि इसका सेकंड पार्ट भी कमाई के नए बेंचमार्क सेट करेगा. डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की जमकर चर्चा हो रही है. पार्ट 2 में कई नए किरदार मूवी से जुड़े हैं. जानते हैं उनके बारे में.
Photo: Social Media
डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने धुरंधर 2 में कैमियो किया है. वो नर्स शाजिया बानो के रोल में हैं. यामी ने इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा मीडिया से बातचीत में जताई थी. आदित्य ने बिना देर किए उनकी ये विश पूरी भी की.
Photo: Instagram @yamigautam
मूवी में उदयबीर संधू ने अहम रोल प्ले किया है. वो रणवीर के किरदार जसकीरत सिंह रंगी के करीबी दोस्त गुरबाज सिंह के रोल में नजर आए. उनका किरदार स्पाई थ्रिलर में जान डालता है.
Photo: Instagram @udaybir_sandhu
भाषा सुंबली ने आदित्य धर की मूवी में वकील का रोल प्ले किया है. इससे पहले वो फिल्म बारामूला में नजर आई थीं.
Photo: Instagram @bhashasumbli
मधुरजीत सरघी ने फिल्म में जसकीरत सिंह रंगी की मां प्रभनीत कौर का रोल निभाया है. वो टीवी और फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. कम ही लोग जानते हैं कि वो बॉर्डर 2, केसरी के डायरेक्टर अनुराग की पत्नी हैं.
Photo: Instagram @madhurjeet
सुविंदर पाल ने धुरंधर 2 में ब्रिगेडियर जहांगीर का रोल प्ले किया है. वो इससे पहले सीरीज कोहरा में मेजर इकबाल बने थे. स्पाई थ्रिलर में वो अर्जुन रामपाल के पिता बने हैं.
Photo: Instagram @suvindervicky
हितिका बाली का भी मूवी में अहम किरदार है. वो हरलीन कौर रंगी बनी हैं, जो कि जसकीरत की बहन है.
Photo: Instagram @hitika_bali
एक्टर मशनूर अमरोही के रोल की काफी चर्चा हो रही है. वो नवाब शफीक का किरदार निभा रहे हैं. उनका ये रोल पूर्व पाक पीएम नवाज शरीफ से इंस्पायर है.
Photo: Social Media
एक्टर सलीम सिद्दीकी को मूवी में आतिफ अहमद के रोल में देखा गया. उनका किरदार कुख्यात माफिया अतीक अहमद से इंस्पायर है.
Photo: Social Media