scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

मुंबई के भीड़भाड़ से दूर, एक्टर ने पहाड़ों में बनाया करोड़ों का आलीशान विला, की गृहप्रवेश पूजा, Photos

अर्जुन बिजलानी
  • 1/8

फेमस टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इंडस्ट्री में सालों से काम कर रहे हैं. वो कई बड़े शोज का हिस्सा रहे हैं. अपने काम से अर्जुन ने हर बार खुद को साबित किया है. इसी मेहनत का अब उन्हें नायाब फल मिला है.
 

अर्जुन बिजलानी
  • 2/8

एक्टर ने महाराष्ट्र के हरे भरे इलाके कर्जत में करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है. गुडी पडवा के शुभ अवसर पर अर्जुन ने परिवार संग अपने नए घर में गृहप्रवेश पूजा की.
 

अर्जुन बिजलानी
  • 3/8

इसकी झलक एक्टर ने इंस्टा पर शेयर की है. फोटोज में वो पत्नी संग पूजा में बैठे हुए हैं. एक्टर ने व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना है. वहीं उनकी पत्नी ने रेड सूट कैरी किया है. 
 

Advertisement
अर्जुन बिजलानी
  • 4/8

कपल का बेटा भी पूजा में शामिल हुआ. गृहप्रवेश की इन तस्वीरों में अर्जुन के आलीशान घर की हल्की सी झलक भी देखने को मिलती है. उन्होंने होम इंटीरियर ऑल व्हाइट थीम पर सेट किया है.
 

अर्जुन बिजलानी
  • 5/8

फर्नीचर, डेकोरेटिंग आइटम्स, पेंट और कर्टेन सभी व्हाइट थीम पर बेस्ड हैं. उनका ये नया घर काफी स्पेसियस है. ड्रॉइंग रूम में बड़ा सा सोफा और टीवी लगा हुआ है.
 

अर्जुन बिजलानी
  • 6/8

कर्जत की लैविश प्रॉपर्टी पर ये घर बना है. घर के हर कोने से कर्जत की खूबसूरती को देखा जा सकता है. बाहर काफी ग्रीनरी और खाली स्पेस है. अर्जुन का ये घर देखकर सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है.

अर्जुन बिजलानी
  • 7/8

सबने एक्टर को नए घर की बधाई दी है. फैंस ने एक्टर पर गर्व जताया है. कैप्शन में अर्जुन बिजलानी ने इस उपलब्धि के लिए गणपति बाप्पा का शुक्रिया अदा किया है.
 

अर्जुन बिजलानी
  • 8/8

फैंस का कहना है अर्जुन का ये घर किसी महल से कम नहीं है. इसकी झलक देखकर उनका दिन बन गया है. कर्जत में कई सेलेब्स ने अपना हॉलिडे होम बना रखा है. शिल्पा शिंदे का भी यहां पर आलीशान घर है. 
 

All Photos: Instagram @arjunbijlani
 

Advertisement
Advertisement