सौम्या टंडन टेलीविजन से बॉलीवुड में एंट्री ले चुकी हैं. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उन्होंने रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की पत्नी उल्फत का रोल अदा किया है.
फिल्म में उन्होंने अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया है. उल्फत के किरदार में हर ओर उनकी तारीफ हो रही है.
सौम्या की बढ़ती फैन फॉलोइंग उनकी लाइफस्टाइल के बारे में जानना चाहती है. एक्ट्रेस का लाइफस्टाइल एलिगेंट, क्रिएटिव और लग्जरी भरा है. आइए उनके शानदार लाइफस्टाइल पर एक नजर डालें.
सौम्या का घर बहुत खूबसूरत है जो उनके कलात्मक व्यक्तित्व को दिखाता है. एक्ट्रेस का घर पुराने यूरोपियन होम्स के शैबी चिक स्टाइल में सजा है.
एक्ट्रेस का लिविंग रूम फ्रेंच फर्नीचर से सजा हुआ है, जिसकी दीवारों पर खूबसूरत पेटिंग्स लगी हुई हैं. लिविंग रूम का नजारा किसी फाइव स्टार होटल जैसा लगता है.
सौम्या का बेडरूम इतना लग्जरी है जिसे देखकर आप wow कहे बिना नहीं रह पाएंगे. उन्होंने बेडरूम में सोफे भी लगाए हुए हैं, जिस पर बैठकर मुंबई की खूबसूरती निहारी जा सकती है.
सौम्या ने घर में खूबसूरत किचन भी बनाया हुआ. उनका किचन इतना खूबसूरत है कि वहां एंट्री लेते ही आपका कुकिंग करने का मन होने लगेगा.
एक्ट्रेस की लाइफस्टाइल देखकर पता चलता है कि उन्हें क्लासी और एलिगेंट चीजें पसंद आती हैं. इसलिए उन्होंने अपने आशियाने में कपड़ों के लिए एक अलग रूम बनवाया है.
सौम्या के पास सिर्फ आलीशान घर ही नहीं, बल्कि लग्जरी मर्सिडीज-बेंज कार भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 20 करोड़ रुपये है.
All Photos: Screengrab