scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

सेट पर प्यार, फिर लिए 7 फेरे, ऑनस्क्रीन रोमांस कर इन सेलेब्स की बनी रियल जोड़ी

विजय और रश्मिका
  • 1/10

कहते हैं प्यार एक इंस्टैंट कनेक्शन है. उसे फील करने में कभी सालों लग जाते हैं, कभी एक सेकंड में प्यार महसूस हो जाता है. फिल्मी दुनिया में भी कई जोड़ियां हैं जिनका इंस्टैंट कनेक्शन जन्मों जन्मांतर का साथ बन गया. एक फिल्म में काम कर सेलेब्स के बीच ऐसी केमिस्ट्री बनी कि वो रील से रियल कपल बन गए. विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इसकी गवाही देने वाले लेटेस्ट कपल हैं.
 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna
 

विजय और रश्मिका
  • 2/10

विजय और रश्मिका
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने फिल्म गीता गोविंदम में साथ काम किया था. मूवी में वो शादीशुदा कपल बने. सेट पर उनके बीच की दोस्ती इतनी गहरी हुई कि वो प्यार में पड़ गए. सालों तक अपना रिश्ता हाईड रखा. ये उनका सच्चा प्यार ही था कि वो सालों से साथ हैं और 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

 

Photo: Instagram @rashmika_mandanna
 

सिद्धार्थ और कियारा 
  • 3/10

सिद्धार्थ और कियारा 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को इंडस्ट्री की पावर जोड़ियों में शुमार किया जाता है. उनके पहले कई रिलेशन रहे. लेकिन जब शेरशाह मूवी में दोनों ने साथ काम किया, इसके बाद उनकी पर्सनल लाइफ पूरी बदल गई. वो फिल्म के सेट पर एक दूसरे के होकर रह गए. 2023 में कपल ने शादी की. आज दोनों एक बेटी के पेरेंट्स हैं.

Photo: Instagram @kiaraaliaadvani
 

Advertisement
रणवीर और दीपिका 
  • 4/10

रणवीर और दीपिका 
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी के क्या ही कहने. दोनों कई मौकों पर इंस्पिरेशन बने हैं. उनके लव ने फैंस को भी क्रेजी किया. रणवीर से मिलने से पहले दीपिका ने रणबीर कपूर को डेट किया था. दोनों का बुरा ब्रेकअप हुआ. रिश्ते टूटने के कारण एक्ट्रेस डिप्रेशन में रहीं. इस बुरे दौर से वो खुद को संभाल ही रही थी, तभी रणवीर उनकी जिंदगी में आए.

Photo: Instagram @deepikapadukone
 

रणवीर और दीपिका 
  • 5/10

फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में उन्होंने पहली बार साथ काम किया. सेट पर उन्हें प्यार हुआ. उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ऐसी हिट हुई कि बैक टू बैक उन्हें कास्ट किया गया. दोनों ने 2018 में डेस्टिनेशन वेडिंग की. उनकी एक बेटी भी है. जितनी हिट उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री रही, उतनी ही सुपरहिट उनकी ऑफस्क्रीन जोड़ी है.
 

Photo: Instagram @deepikapadukone
 

रणबीर-आलिया
  • 6/10

रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर का नाम कई हीरोइनों संग जुड़ा. लेकिन ब्रह्मास्त्र के सेट पर आलिया भट्ट से उन्हें सच्चा प्यार हो गया. एक्ट्रेस को पहले से रणबीर पर क्रश था. बॉलीवुड के हार्टथ्रोब से मिलने के बाद आलिया खुद को उन्हें प्यार करने से रोक नहीं पाईं. आलिया के प्यार में रणबीर ऐसे दीवाने हुए कि 2022 में शादी कर ली. दोनों की एक बेटी राहा कपूर है. 

Photo: Instagram @aliaabhatt
 

जेनेलिया-रितेश
  • 7/10

जेनेलिया-रितेश
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को भी फिल्म के सेट पर प्यार हुआ था. 2012 में उन्होंने शादी की. सालों बाद भी वो एक दूसरे के साथ खुशी से रह रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया पर रोमांटिक पोस्ट शेयर करते हैं.

Photo: Instagram @geneliad
 

सैफ-करीना
  • 8/10

सैफ-करीना
सैफ अली खान ने करीना कपूर से दूसरी शादी की. फिल्म टशन के सेट पर उनका प्यार परवान चढ़ा था. बेबो के प्यार में सैफ ऐसे दीवाने हुए कि हाथ में उनके नाम का टैटू बनवाया. दोनों की इंटरफेथ मैरिज की काफी चर्चा रही. कपल के दो बेटे हैं. सैफ और करीना का प्यार फैंस के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है. 

Photo: Instagram @kareenakapoorkhan
 

करण-बिपाशा
  • 9/10

करण-बिपाशा
करण सिंह ग्रोवर का शादी के मामले में ट्रैक अच्छा नहीं रहा है. उनकी दो शादियां टूटी हैं. फिर उनकी जिंदगी में बिपाशा बसु आईं. दोनों को फिल्म अलोन के सेट पर प्यार हुआ. साल 2016 में उन्होंने शादी की. दोनों का 'मंकी लव' आज भी बरकरार है.

Photo: Instagram @bipashabasu
 

Advertisement
काजोल-अजय
  • 10/10

काजोल-अजय
काजोल और अजय देवगन का रोमांस भी फिल्म के सेट पर शुरू हुआ था. वे मूवी हलचल के सेट पर मिले. उनमें दोस्ती हुई. जो कि बाद में प्यार में बदल गई. 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 24 फरवरी 1999 को उन्होंने शादी की. सालों बाद भी उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है.

Photo: Instagram @kajol
 

Advertisement
Advertisement