scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

ब्लैक मैज‍िक के साए में एक्टर्स? किसी को हुई खून की उल्टी, किसी की गई जान

सेलेब्स
  • 1/10

काला जादू... फिल्मों में सुनाई देने वाले इस 'टर्म' पर अब सेलेब्रिटी खुलकर बोलने लगे हैं. बीते समय में कई सितारों ने खुद पर काला जादू किए जाने का जिक्र किया है. उन्होंने अपनी आपबीती पब्लिक को बताई है. हालांकि आजतक डॉट इन काला जादू के होने या ना होने का कोई दावा पेश नहीं करता है.
 

Photo: Instagram @amrita_rao_insta
 

सेलेब्स
  • 2/10

हाल ही में साउथ एक्टर रवि मोहन ने पत्नी आरती के परिवार पर काला जादू करने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा कि मुझे खून की उल्टी हो रही है. वो मुझ पर काला जादू कर रहे हैं. उन्होंने पहले भी ऐसा किया है. आज भी वो ये सब कर रहे हैं. 
 

Photo: Instagram @iam_ravimohan
 

सेलेब्स
  • 3/10

रवि मोहन ने बताया कि आरती ने उन्हें ब्लैकमेल कर शादी रचाई थी. उनपर शादी के लिए दबाव डाला गया. उनकी जिंदगी नर्क बन गई है. रवि और आरती का तलाक केस कोर्ट में चल रहा है.
 

Photo: Instagram @iam_ravimohan
 

Advertisement
सेलेब्स
  • 4/10

अमृता राव ने एक पॉडकास्ट में बताया कि उन पर ब्लैक मैजिक हुआ था. एक्ट्रेस के गुरु ने उनपर वशीकरण किए जाने का खुलासा किया था. हालांकि एक्ट्रेस को काला जादू फील नहीं हुआ था.  
 

Photo: Instagram @amrita_rao_insta
 

सेलेब्स
  • 5/10

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि करियर में एक वक्त उन्होंने 3 बड़ी फिल्में खोई थीं. वो तीनों ही फिल्में बनी नहीं. साइनिंग अमाउंट लेने के बाद प्रोजेक्ट बंद पड़ गए थे. 


Photo: Instagram @amrita_rao_insta
 

सेलेब्स
  • 6/10

ग्लैमरस क्वीन उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में अपने बुरे वक्त को ब्लैक मैजिक से जोड़ा था. उन्होंने शक जताया कि किसी ने उनपर काला जादू किया है.
 

Photo: Instagram @urf7i

सेलेब्स
  • 7/10

उर्फी ने कहा था- मैं जहां थी, अभी भी वहीं अटकी हूं. मेरा मानना है किसी ने मुझपर ब्लैक मैजिक किया है. मेरे हाथ से शो और ब्रैंड डील्स निकल रहे हैं. मेरा बुरा वक्त चल रहा है. 
 

Photo: Instagram @urf7i

सेलेब्स
  • 8/10

पराग त्यागी ने पत्नी शेफाली जरीवाला की आकस्मिक मौत को काले जादू से जोड़ा है. उनका कहना है एक्ट्रेस की मौत नैचुरल नहीं थी. उन्हें शक है शेफाली पर काला जादू हुआ था.
 

Photo: Instagram @paragtyagi

सेलेब्स
  • 9/10

अध्ययन सुमन ने ब्रेकअप के बाद कंगना रनौत पर काला जादू करने के आरोप लगाए थे. एक्टर का दावा था कंगना उन्हें आधी रात को पूजा के लिए घर लेकर गई थीं. वहां काले पर्दे लगे थे. 
 

Photo: Instagram @adhyayansuman

Advertisement
सेलेब्स
  • 10/10

अध्ययन का कहना था कंगना ने आधी रात उन्हें श्मशान घाट जाकर चीजों को फेंकने को कहा था. एक टैरो रीडर ने दावा किया था कि पहाड़ी महिला उनपर काला जादू कर रही है. हालांकि कंगना ने इन दावों का खंडन किया.
 

Photo: Instagram @kanganaranaut

Advertisement
Advertisement