scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

कौन है गुल्लक में अन्नू की मम्मी? रियल लाइफ में ल‍िया मां नहीं बनने का फैसला

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 1/10

'गुल्लक' 5 का ट्रेलर फैंस को पसंद आया है. मिश्रा निवास में फिर से हंगामा होने को है. घर की दीवारों में पड़ी दरार क्या रिश्तों को दांव पर लगाएगी, इसका जवाब शो स्ट्रीम होने पर मिलेगा.
 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 2/10

इंटरनेट पर ये सीरीज आने से पहले ट्रेंड हो रही है. इसके कलाकारों को लेकर बज बना हुआ है. गीतांजलि कुलकर्णी को शांति मिश्रा के रोल में दोबारा देखकर फैंस का दिल गदगद है. 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 3/10

गीतांजलि मराठी इंडस्ट्री की बड़ी स्टार हैं. वो नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ी हैं. उन्होंने फेमस एक्टर अतुल कुलकर्णी से शादी की है.
 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

Advertisement
 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 4/10

दोनों NSD से पढ़े हैं. अतुल NSD में उनके सीनियर थे. थियेटर करते हुए दोनों को प्यार हुआ, फिर उन्होंने शादी की. कपल हिंदी और मराठी सिनेमा में काम करता है.
 

Photo: Instagram @atulkulkarni_official
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 5/10

गीतांजलि और अतुल के बीच 8 साल का फासला है. एक्टर उम्र में उनसे बड़े हैं. दिल्ली में NSD करते हुए उनका मराठी ग्रुप बना था. अनजान शहर में दोनों एक दूसरे का सहारा बने.


Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 6/10

एक इंटरव्यू में गीतांजलि ने बताया कि उन्होंने ही अतुल को प्रपोज किया था. एक्टर ने सोच समझकर हां में जवाब दिया था. कपल ने 1996 में शादी की थी. 

 

Photo: Instagram @atulkulkarni_official
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 7/10

उनकी शादी को 30 साल हो गए हैं. लेकिन उन्होंने बच्चा नहीं किया है. दोनों ने आपसी सहमति से बच्चा न करने का फैसला लिया है. 
 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 8/10

गीतांजलि ने फिल्मफेयर संग बातचीत में बताया था कि उन्हें बच्चा ना होने का कोई अफसोस नहीं है. उनके मुताबिक, समाज में बच्चा करने का प्रेशर डाला जाता है. 
 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 9/10

उन्होंने और अतुल ने अपनी जर्नी में स्ट्रगल देखा है. दोनों ने फैसला किया कि वो दुनिया में एक नई जिंदगी को लाकर उसकी लाइफ बर्बाद नहीं करेंगे. 
 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

Advertisement
 गीतांजलि कुलकर्णी
  • 10/10

गीतांजलि ने कहा कि वो घर बैठकर बच्चा पालने में अपनी जिंदगी इंवेस्ट करने की इच्छुक नहीं थीं. वे लाइफ में बिना बच्चे के काफी खुश और संतुष्ट हैं.
 

Photo: Instagram @geetanjalikulkarniofficial
 

Advertisement
Advertisement