scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

विदेश जाकर किसान बनी करोड़पति एक्ट्रेस, घर में बनाया खेत, उगाए सेब-सब्जियों के पेड़, दिखाई झलक

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 1/12

प्रीति जिंटा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं. प्रीति कई सालों बाद बॉलीवड में अपना कमबैक कर रही हैं. 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 2/12

प्रीति 8 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ धमाकेदार वापसी को तैयार हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की डिंपल क्वीन असल जिंदगी में काफी सिंपल लाइफ जीना पसंद करती हैं. 
 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 3/12

प्रीति शादी के बाद पति और बच्चों संग विदेश में बस गई हैं. वो लॉस एंजेलिस में रहती हैं. लेकिन विदेश जाकर भी वो भारत की संस्कृति नहीं भूली हैं. 

Advertisement
किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 4/12

लॉस एंजेलिस के घर में प्रीति ने एक किचन गार्डन बनाया है, जिसे उन्होंने घर की खेती का नाम दिया. अपने किचन गार्डन में एक्ट्रेस ने कई सारे फल और सब्जियां उगाए हैं. 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 5/12

प्रीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने गार्डन का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपने गार्डन में लगे सेब दिखाए. एक्ट्रेस ने कहा- मेरे घर की खेती में आपका स्वागत है. 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 6/12

'ये मेरा सेब का पेड़ है. ये पेड़ अभी छोटा है. लेकिन मैं सुपर एक्साइटेड हूं, क्योंकि आखिरकार इसमें फल आ गए हैं. इन सेबों को उगाने में मैंने बहुत तपस्या की. अभी ये सेब काफी छोटे हैं.' 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 7/12

'ये पिंक लेडी एप्पल ट्री है. आप हिमाचल से एक लड़की को बाहर निकाल सकते हैं, लेकिन हिमाचल को एक लड़की के मन से बाहर नहीं निकाल सकते.' 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 8/12

प्रीति ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- महामारी के दौरान मुझे गार्डनिंग का शौक लगा. इसी से मुझे सुरक्षा, खुशी और उम्मीद का एहसास मिला. मेरे 'घर की खेती' वीडियो में दिखने वाले सभी पौधे और पेड़ उसी समय लगाए गए थे. 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 9/12

'यह मेरा पिंक लेडी सेब (Pink Lady Apple) का पेड़ ऐसा दिखता है. यह पेड़ मेरे लिए बहुत खास है, क्योंकि यह मुझे हमेशा हिमाचल में मेरे घर की याद दिलाते हैं. अपनी जड़ों पर गर्व करना और अपनी पहचान को कभी न भूलना ही सबसे बड़ी बात है. '

Advertisement
किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 10/12

इससे पहले भी प्रीति अपने घर की खेती के कई दूसरे वीडियो शेयर कर चुकी हैं. अपने खेत में प्रीति फलों के साथ कई तरह की सब्जियां भी उगाती हैं.

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 11/12

प्रीति के वीडियो पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं. फैंस का कहना है कि वो विदेश जाकर भी अपनी भारतीय जड़ों को नहीं भूली हैं. 

किसान बनीं प्रीति जिंटा
  • 12/12

(All Photo: Instagram @realpz)

Advertisement
Advertisement