14 अगस्त को इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. 2007 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' में श्रिया सरन के अलावा पाकिस्तानी गर्ल 'रीमा' को भी लोगों ने बेहद पसंद किया था.
फिल्म में रीमा का किरदार मृणालिनी शर्मा ने निभाया था. फिल्म से मृणालिनी रातोरात स्टार बन गई थीं. जानते हैं कि 19 साल बाद मृणालिनी कहां हैं और क्या करती हैं.
मृणालिनी 8 साल पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं. फिल्मी दुनिया से दूर अब वो एक एंटरप्रेन्योर बनकर खुद का मार्केटिंग फर्म चलाती हैं.
एक्ट्रेस को हमेशा से ही स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रही है. इसलिए उन्होंने एक्टिंग के बाद स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाने की सोची.
मृणालिनी 'प्रीमियर हैंडबॉल लीग' की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर और को-फाउंडर हैं. बतौर को-फाउंडर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर वो एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रही हैं.
पिछले 9 साल में वो काफी बदल गई हैं. उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल है कि वो इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन की हीरोइन थीं.
उनके फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने 2005 में अजय देवगन की हिट फिल्म 'अपहरण' में एक स्पेशल अपीयरेंस से बॉलीवुड डेब्यू किया था.
इसके बाद उन्होंने एक इंटरनेशनल इंग्लिश प्रोजेक्ट में भी काम किया. पर असली पहचान उन्हें इमरान की फिल्म से मिली. 2018 में फिल्म 'इश्केरिया' के बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. आज वो कॉर्पोरेट वर्ल्ड में बड़ा नाम बन चुकी हैं.
All Photos: Social Media