scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

मुंबई का लग्जूरियस सी-फेसिंग घर छोड़ 'धुरंधर' के मेजर इकबाल ने गोवा में बसाया आशियाना, इतना है खूबसूरत

अर्जुन रामपाल
  • 1/9

सुपरमॉडल टर्न्ड बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल का क्रूर रोल निभाया है. जितनी ग्रैंड ये सक्सेस है, एक्टर उतनी ही लैविश लाइफ भी जीते हैं. लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को वो लाइमलाइट से दूर रखते हैं.

अर्जुन रामपाल का घर
  • 2/9

एक्टर कुछ खास मौकों पर ही इसकी झलक दिखाते हैं, जहां उनका खूबसूरत घर भी देखने को मिलता है. जहां से सिर्फ सुकून ही झलकता है. वो त्योहारों या खास मौकों पर बच्चों के साथ कभी कभी फोटोज शेयर करते हैं. 

अर्जुन रामपाल का घर
  • 3/9

एक्टर वैसे तो गर्लफ्रेंड गैब्रिएल के साथ गोवा में अपनी छोटी-सी दुनिया बसा चुके हैं. लेकिन काम के सिलसिले में उनका मुंबई आना जाना होता रहता है.यहां उनका अपार्टमेंट बेहद लग्जूरियस है.  

Advertisement
अर्जुन रामपाल का घर
  • 4/9

अर्जुन का घर मुंबई के बांद्रा में है, वो अपने इस खूबसूरत डुप्लेक्स अपार्टमेंट में वक्त बिताते हैं. उनका ये घर काफी स्टाइलिश और शानदार है, जहां से समंदर का शानदार नजारा दिखता है. इसके अंदर एक कॉम्पैक्ट जिम भी शामिल है.

अर्जुन रामपाल का घर
  • 5/9

इस घर के इंटीरियर को उनकी दोस्त और मशहूर इंटीरियर डिजाइनर सुसैन खान ने डिजाइन किया था. 2012 में जब अर्जुन अपनी फैमिली के साथ यहां शिफ्ट हुए थे, तब ही ये डिजाइन तैयार किया गया था.

अर्जुन रामपाल का घर
  • 6/9

घर का डिजाइन थोड़ा ‘मस्कुलिन’ टच लिए हुए है, जो इसे एक परफेक्ट बैचलर पैड बनाता है. सफेद, ग्रे और आइवरी जैसे हल्के रंग घर को सादगी और एलिगेंस देते हैं. विकर फर्नीचर और रतन डेकोर इसे ट्रॉपिकल फील देते हैं.

अर्जुन रामपाल का घर
  • 7/9

अर्जुन को अपने घर में आर्ट सजाने का भी शौक है. डाइनिंग एरिया में ब्रिटिश सुपरमॉडल केट मॉस की पॉप-आर्ट स्टाइल पेंटिंग खास आकर्षण है. 

अर्जुन रामपाल का घर
  • 8/9

उनके पेट डॉग्स सिम्बा और मसल्स भी घर में आराम से रहते हैं और लिविंग एरिया का फॉक्स फर रग उन्हें बहुत पसंद है.

अर्जुन रामपाल का घर
  • 9/9

घर की बालकनी शायद अर्जुन और उनके बच्चों की सबसे पसंदीदा जगह है. यहां बड़े-बड़े पौधे, आरामदायक बैठने की जगह और खूबसूरत लाइट्स हैं. साथ ही एक स्टाइलिश आउटडोर बार भी है, जहां बैठकर शहर का शानदार नजारा लिया जा सकता है.
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement