1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम (जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी) सालों बाद कल्ट क्लासिक बनी. इसे रिलीज के कुछ वक्त बाद टीवी पर ऐसा तूफानी रिस्पॉन्स मिला कि हर दूसरे दिन सोनी मैक्स चैनल पर इसे टेलीकास्ट किया जाने लगा. आज भी हीरा ठाकुर की ये मूवी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है.
Photo: Instagram @aanandpbs
फिल्म में अमिताभ बच्चन का डबल रोल था. ठाकुर भानु प्रताप सिंह के किरदार में वो जितने खड़ूस लगे, वहीं हीरा भानु प्रताप बनकर अपनी सादगी और नेकदिली से करोड़ों हिंदुस्तानियों की आंखों को नम किया.
Photo: Social Media
आज 27 साल बाद भी सूर्यवंशम का तगड़ा फैनबेस है. इसकी स्टारकास्ट की लोग चर्चा करते हैं. इस रिपोर्ट में मूवी के सितारों की बात करते हैं. उन कलाकारों के बारे में भी बताएंगे, जो इस दुनिया से रुखस्त हो चुके हैं.
Photo: Social Media
फिल्म के लीड एक्टर अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं. वो टीवी और फिल्मों दोनों प्लेटफॉर्म पर धुआंधार काम कर रहे हैं. इस उम्र में भी वो बेहद फुर्ती के साथ काम करते हैं.
Photo: Social Media
सूर्यवंशम की लीडिंग लेडी सौंदर्या हमारे बीच नहीं हैं. 31 की उम्र में प्लेन क्रैश में उनकी जान चली गई थी. सूर्यवंशम उनकी इकलौती हिंदी मूवी थी. मगर साउथ इंडस्ट्री का वो बड़ा नाम थीं. तेलुगू सिनेमा की महान एक्ट्रेसेस में उन्हें गिना जाता है.
Photo: Social Media
एक्टर आनंद वर्धन ने हीरालाल के बेटे सोनू का रोल प्ले किया था. चाइल्ड आर्टिस्ट रहे आनंद का काम पसंद किया गया. अब वो बड़े हो गए हैं. सूर्यवंशम उनकी भी इकलौती हिंदी मूवी थी.
Photo: Instagram @aanandpbs
आनंद वर्धन, साउथ इंडस्ट्री में आज भी काम कर रहे हैं. महज 4 साल की उम्र में उन्होंने Priyaragalu फिल्म से एक्टिंग शुरू की थी. बड़े होकर आनंद काफी स्टाइलिश हो गए हैं. उनके गुड लुक्स पर फीमेल फैंस मिटती हैं.
Photo: Instagram @aanandpbs
एक्टर चलपति राव साउथ इंडस्ट्री के नामी एक्टर और प्रोड्यूसर थे. सबसे ज्यादा कॉमिक और विलेन के रोल में वो छाए. 2022 में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ. सूर्यवंशम में वो पुलिस कमिश्नर के रोल में नजर आए थे.
Photo: Social Media
एक्टर Amanchi Venkata Subrahmanyam यानी AVS ने मूवी में भिखारी का रोल किया था. वो तेलुगू सिनेमा के बड़े एक्टर, कॉमेडियन, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे. मल्टीपल ऑर्गन फेलियर की वजह से 2013 में उनका निधन हुआ.
Photo: Social Media