scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

100 एकड़ में मीका सिंह का फार्महाउस, रोज बनता है 200 लोगों का खाना, गुरुद्वारे से लेकर हैलीपैड तक की सुविधा मौजूद

Mika Singh
  • 1/8

बॉलीवुड में हिट पार्टी सॉन्ग्स गाने वाले सिंगर मीका सिंह कितनी लैविश जिंदगी जीते हैं, इसकी एक झलक कोरियोग्राफर फराह खान ने दिखाई है. 

Photo: Instagram @mikasingh

Farah khan with mika singh
  • 2/8

फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें वो मीका सिंह के दिल्ली वाले फार्महाउस में अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची. 

Photo: Screengrab

Farah khan with Mika singh
  • 3/8

फराह का स्वागत करने खुद मीका फार्म के गेट पर खड़े हुए. सिंगर का घर देखकर डायरेक्टर के होश उड़ गए. मीका का फार्महाउस 100 एकड़ जमीन में फैला हुआ है. 

Photo: Screengrab

Advertisement
Mika singh farmhouse
  • 4/8

फार्म पर सिंगर ने कई सारे घोड़े और कुछ ऊंट भी पाले हुए हैं. वहां चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है. मीका ने अपने फार्म पर गुरुद्वारा भी बनवाया है, जहां 24 घंटे पाठ चलता है.

Photo: Screengrab

Mika singh farmhouse
  • 5/8

मीका सिंह ने अपने फार्म पर एक हैलीपैड भी बनवाया है, जहां इमरजेंसी में हैलीकॉप्टर भी लैंड किया जा सकता है. साथ ही वहां उनके खेत हैं जिसमें सरसों समेत कई चीजें उगाई जाती है.

Photo: Screengrab

mika singh farmhouse
  • 6/8

फार्महाउस में सिंगर ने खुद का कॉन्सर्ट स्पेस भी बनवाया है, जहां 4-5k लोग आराम से पार्टी कर सकते हैं. मीका वहां कई बार नाच-गाने का इंतजाम भी कर चुके हैं.

Photo: Screengrab

mika singh farmhouse
  • 7/8

गुरुद्वारे के साथ-साथ मीका ने अपने फार्म पर एक छोटे मंदिर का भी निर्माण किया है. वहां वो सभी भगवानों की पूजा भी करते हैं. फराह ने वीडियो में मंदिर के दर्शन भी किए हैं. 

Photo: Screengrab

mika singh farmhouse
  • 8/8

मीका ने अपने फार्म पर एक ओपन किचन भी बनवाई है. फार्म पर उनकी खुद की गाय-भैंस भी हैं, जिनके घी से उनकी किचन में खाना पकता है. मीका ने फराह और उनके कुक के साथ मिलकर खाना भी पकाया. यहां रोजाना 200 लोगों के ल‍िए खाना बनता है. रात में 50 लोग यहां रुकते हैं, ज‍िनका खाना बनता है. 

Photo: Screengrab

Advertisement
Advertisement