scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आलिया ने झटकाए बाल, विदेश में बैकलैस गाउन पहन दिखाया टशन, करीना कपूर बोलीं- टू गुड

आलिया भट्ट
  • 1/9

विदेश में हुए BAFTA Awards में इस बार आलिया भट्ट ने अपने स्टाइल और प्रेजेंटेशन से खूब सुर्खियां बटोरीं. एक्ट्रेस ने हिंदी में स्पीच दी.

आलिया भट्ट
  • 2/9

आलिया की न सिर्फ स्पीच बल्कि उनके लुक ने भी सबका ध्यान खींचा.सबकी नजरें उन पर टिक गईं. वो किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं.

आलिया भट्ट
  • 3/9

आलिया ने सिल्वर शिमरी बैकलैस गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत और कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं. गाउन के साथ उन्होंने हल्का मेकअप और खुले, लहराते बाल रखे. 

Advertisement
आलिया भट्ट
  • 4/9

एक पल में जब उन्होंने बाल झटके, तो उनका ये अंदाज कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर छा गया. आलिया ने खुद इन तस्वीरों को पोस्ट किया और लिखा- हर भाषा के सिनेमा को सेलिब्रेट कर रही हूं.

आलिया भट्ट
  • 5/9

उन्होंने अपने लुक को सफेद फर स्टोल के साथ पूरा किया, जो उनके पूरे स्टाइल में चार चांद लगा रहा था. डायमंड ज्वेलरी और सटल मेकअप ने उनके ग्लैमरस अवतार को और निखार दिया.

आलिया भट्ट
  • 6/9

आलिया की तस्वीरें देख करीना कपूर खान भी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाईं. एक्ट्रेस ने लिखा- फिश करी हमम, और हरा लहसुन. टू गुड गर्ल. 

आलिया भट्ट
  • 7/9

करीना ने तो एक्ट्रेस के फूड सीक्रेट्स रिवील किए ही. साथ ही आलिया ने भी एक तस्वीर में दिखाया कि उन्होंने कैसे वहां पर स्वीट डिश भी एंजॉय किया.

आलिया भट्ट
  • 8/9

बाफ्टा के स्टेज पर उनका आत्मविश्वास साफ झलक रहा था. इंटरनेशनल मंच पर उन्होंने जिस तरह खुद को पेश किया, उसने फैंस का दिल जीत लिया.

आलिया भट्ट
  • 9/9

रेड कार्पेट से लेकर स्टेज तक, आलिया ने हर जगह लाइमलाइट लूटी. सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'ग्लोबल स्टार' बता रहे हैं.

 

Photo: Instagram @aliaabhatt

Advertisement
Advertisement
Advertisement