तनाज ईरानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम हैं. तनाज ने पहली शादी टूटने के बाद साल 2007 में एक्टर बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी करके घर बसाया था.
बख्तियार उम्र में तनाज से 8 साल छोटे हैं. उनकी शादी को सालों हो चुके हैं. दोनों दो बच्चों के पेरेंट भी बन चुके हैं. मगर उनका रिश्ता आज भी काफी मजबूत है.
अब हॉटरफ्लाई संग इंटरव्यू में तनाज और बख्तियार ने अपने रिश्ते को लेकर बात की. बख्तियार ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात सेट पर हुई थी. उन्होंने सेट पर तनाज संग प्रैंक किया था, जिसके बाद वो रोने लगी थीं.
बख्तियार ने फिर अगले दिन लेटर लिखकर तनाज से माफी मांगी थी. इसके बाद दोनों ने साथ में 2 हफ्ते बिताए थे और फिर बख्तियार को तनाज से प्यार हो गया था.
बख्तियार ने कहा कि वो तनाज संग टाइम पास नहीं करना चाहते थे. उन्होंने तनाज को सीधा प्रपोज कर दिया था और कहा था- क्या तुम मेरे बच्चों की मां बनोगी?
तनाज ने आगे बताया कि बख्तियार संग शादी के लिए उनका परिवार राजी नहीं था, लेकिन बख्तियार ने उन्हें छोड़ने से साफ इनकार कर दिया था. बख्तियार का परिवार भी उनके रिश्ते के खिलाफ था.
बख्तियार ने कहा कि जब उनकी मां को तनाज संग उनके रिश्ते के बारे पता चला था, तो मां ने उन्हें घर से निकल जाने को कह दिया था. बख्तियार को फिर कभी गार्डन, कभी गाड़ी तो कभी दोस्त के घर रातें गुजारनी पड़ी थीं.
तनाज का परिवार भी जब बख्तियार संग उनके रिश्ते को लेकर नहीं माना था, तो वो भी अपने कपड़े लेकर घर छोड़कर चली गई थीं.
इसके बाद दोनों ने लिवइन रिलेशनशिप में साथ रहना शुरू कर दिया था. आखिर में फिर उनके परिवारवाले मान गए थे, जिसके बाद उन्होंने शादी करके घर बसा लिया. इस शादी से अब उनके दो बच्चे भी हैं.
बता दें कि तनाज ईरानी की पहली शादी थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से हुई थी. फरीद मुस्लिम थे और तनाज से 18 साल बड़े थे. लेकिन 8 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद तनाज ने बख्तियार संग दूसरी शादी की थी.
तनाज और बख्तियार शादी को सालों बाद भी खुशहाल जिंदगी गुजार रहे हैं. दोनों का रिश्ता बेहद अटूट है.
(All Photo: Instagram @tannazirani_)