वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है और प्यार करने वाले इसे सेलिब्रेट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे. बॉलीवुड के सितारे भी अपने पार्टनर पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहते. इस देश की लगभग हर पीढ़ी ने हिंदी फिल्मों में नजर आने वाले रोमांस से ही सीख भी ली है.
बॉलीवुड की फिल्मों ने हम सभी को प्यार और रोमांस सिखाया है. अब वो अपने प्रेमी को चॉकलेट डे पर तोहफे और चॉकलेट देना हो, या फिर Kiss Day पर प्यार जताना. हालांकि फिल्म 'धूम 2' के ऐसे ही एक किसिंग सीन के चलते ऐश्वर्या राय एक बड़ी मुश्किल भी फंस गई थीं.
24 नवंबर 2006 के दिन फिल्म 'धूम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें ऐश्वर्या राय को एक्टर ऋतिक रोशन के साथ रोमांस करते देखा गया. दोनों के बीच मस्ती और रोमांस के साथ जबरदस्त केमिस्ट्री और किसिंग सीन भी थे. इन सभी का फैंस का दिल जीत लिया था और दर्शकों के बीच बड़ी हलचल मचा दी थी.
मगर ऐश्वर्या ने ये कभी नहीं सोचा था कि कुछ दर्शकों को उनका ऋतिक रोशन संग किसिंग सीन इतना बुरा लग जाएगा कि वो उनपर मुकदमा ही ठोक देंगे. साल 2012 में डेली मेल को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया था.
इस इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वो वेस्ट की कुछ फिल्मों को मना कर चुकी हैं, क्योंकि वो इंटीमेट सीन्स करने में कम्फर्टेबल नहीं हैं, खासकर किसिंग. उन्होंने कहा था, 'लेकिन मैंने सोचा कि अगर मुझे इस रास्ते पर चलना ही है, तो पहले हमारे सिनेमा में ऐसा करती हूं.'
एक्ट्रेस ने आगे कहा था, 'मैंने धूम 2 में ये एक बार किया था और ये टॉपिकल इश्यू बन गया था. आपको ये जानकर हैरानी होगी मगर मुझे सही में देश के कुछ लोगों ने लीगल नोटिस भेजे थे और कहा था कि आप आइकॉनिक हो, आप हमारी लड़कियों के लिए उदाहरण हो, आपने अपनी जिंदगी बेहतरीन तरह से जी है, वो आपको स्क्रीन पर ऐसे सीन्स करते देख बिल्कुल खुश नहीं हैं, तो आपने ऐसा क्यों किया?'
ऐश्वर्या ने अपना रिएक्शन भी बताया था. उन्होंने कहा था, 'मुझे लगा था कि मैं बस एक एक्टर हूं, जो अपना काम कर रही है. और यहां मुझे दो से तीन घंटे के सिनेमा में अपने दो-तीन सेकेंड के सीन पर सफाई देने को कहा जा रहा है. बहुत सारे एक्टर्स ने फिल्मों में किसिंग सीन किए हैं और अभी भी कर रहे हैं. लेकिन पब्लिक में प्यार जताना अभी भी भारत की संस्कृति का हिस्सा नहीं है.'
ऐश्वर्या ने यह भी कहा था, 'यहां तक कि हमारे सिनेमा में एक्टर्स भी स्क्रीन पर किसिंग सीन करते हुए हमेशा कम्फर्टेबल नहीं लगते हैं. ये बनाया हुआ मोमेंट लगता है. ये हमारे स्क्रीनप्ले में बहुत नेचुरल मोमेंट नहीं होता, हमारे गाने होते हैं. वेस्टर्न फिल्मों में जो मायने किसिंग सीन के होते हैं, वो हमारी में गानों के होते हैं. इसमें हमारे ऑडियंस वो सेम इमोशन एक्सपीरिएंस करती है, जो वेस्टर्न ऑडियंस एक्टर्स के Kiss करने में करती है.'
वहीं ऋतिक रोशन के लिए ये मामला एकदम अलग था. उन दिनों ऋतिक शादीशुदा हुआ करते थे. उनके सीन के वायरल होने और हलचल मचाने के बाद एक्टर ने बताया था कि इसे करने से पहले उनकी पत्नी सुजैन खान ने क्या शर्त रखी थी.