scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

आराध्या बच्चन ने पैप्स को किया इग्नोर, ऐश्वर्या-अभिषेक के पीछे छिपीं! बच्चन परिवार का दिखा स्वैग

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 1/8

बच्चन परिवार की दुनिया दीवानी है. बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी प्रिंसेस आराध्या बच्चन की एक झलक पाने को फैंस बेकरार रहते हैं. 

(Photo: Yogen Shah)

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 2/8

अब बीती देर रात ऐश्वर्या और अभिषेक को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. उनके साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं. 
 

 (Photo: Yogen Shah)

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 3/8

बच्चन परिवार को एयरपोर्ट पर देखकर पैप्स ने उन्हें अपने कैमरों में कैद कर लिया. सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या-अभिषेक और आराध्या के फोटोज-वीडियोज धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं.

 (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 4/8

ऐश्वर्या-अभिषेक और आराध्या तीनों ही एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दिए. ऐश्वर्या ब्लैक ओवरसाइज्ड टीशर्ट और जेगिंग में नजर आईं. उन्होंने हमेशा की तरह मिडिल पार्टेड ओपन हेयर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया. ऐश्वर्या काफी ग्रेसफुल लगीं. 
 

 (Photo: Yogen Shah)

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 5/8

वहीं, अभिषेक भी हुडी और लूज ट्राउजर में दिखाई दिए. कैप लगाए अभिषेक सुपर डैशिंग लगे.

 (Photo: Yogen Shah)

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 6/8

लेकिन हर किसी की निगाहें ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली बेटी आराध्या बच्चन पर टिकी रह गईं. आराध्या ब्लैक ओवरसाइज्ड हुडी और लूज ट्राउजर में दिखाई दीं. आराध्या ने बालों को ओपन रखा. 

 

(Photo:Instagram/aishwaryaraibachchan_arb)

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 7/8

लेकिन इस बार आराध्या ने पैप्स को देखकर मुस्कुराकर पोज नहीं दिए, बल्कि वो कैमरों से बचते हुए एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करती नजर आईं. आराध्या पैप्स और उनके कैमरों को इग्नोर करती दिखीं. 

(Photo:Instagram/aishwaryaraibachchan_arb)

बच्चन परिवार का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा
  • 8/8

मगर बच्चन परिवार की झलक पाकर फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. हालांकि, पूरी फैमिली को ऑल ब्लैक लुक में देखकर कईयों का कहना है कि उन्हें अब कलरफुल कपड़े भी ट्राई करने चाहिए. वैसे आपकी क्या राय है?

(Photo:Instagram/aishwaryaraibachchan_arb)

Advertisement
Advertisement