scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

'तुम्हें Kiss करना चाहता हूं', डिमांड सुन फ्रीज हुई एक्ट्रेस, घर जाकर रोई, बोलीं- कांप रही थी

 फलक खान
  • 1/9

एक्ट्रेस फलक खान इन दिनो शो 'सहर होने को है' में नजर आ रही हैं. करियर के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी स्ट्रगल किया. उन्होंने कास्टिंग काउच भी झेला. इसका खुलासा एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में किया है.
 

 फलक खान
  • 2/9

ईटाइम्स संग बातचीत में फलक ने बताया कि एक बार ऑडिशन के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें डिस्टर्ब किया था. इस वाकये ने उनके कॉन्फिडेंस को हिलाकर रख दिया था. 
 

 फलक खान
  • 3/9

फलक कहती हैं- मैंने आंखों में ढेर सारे सपने लेकर ऑडिशन रूम में एंट्री की थी. इसके लिए मैंने बहुत प्रैक्टिस की थी. मुझे अपनी लाइन्स याद थीं. इस पल का मैं काफी देर से इंतजार कर रही थी.
 

Advertisement
 फलक खान
  • 4/9

''लेकिन सामने वाले शख्स ने स्क्रिप्ट पर बात करने के बजाय मुझसे कहा- मैं तुम्हें kiss करना चाहता हूं. ये सुनकर मेरे होश उड़ गए थे. थोड़ी देर के लिए मैं फ्रीज हो गई थी.''
 

 फलक खान
  • 5/9

''मुझे समझ ही नहीं आया कि चिल्लाना चाहिए या वहां से निकल जाना चाहिए. मैं ये मानना चाहती थी कि ये कोई भयानक मजाक है, लेकिन उसका चेहरा देखकर मैं समझ गई कि ये जोक नहीं था.''
 

 फलक खान
  • 6/9

''उस शख्स ने जो कहा उससे मुझे इतना दुख नहीं हुआ, लेकिन जिस तरीके से उसने वो बात कही थी, उसने मुझे हिट किया.  उसने ऐसे रिएक्ट किया जैसे किसी से यूं kiss मांगना बहुत नॉर्मल बात है.''
 

 फलक खान
  • 7/9

''मैने मजबूती से काम लिया और वहां से निकली. लेकिन घर जाकर मैं खबू रोई. 1 पूरा हफ्ता मैं कांप रही थी. मैं इस डर में थी कहीं उस शख्स ने मेरे साथ कुछ कर दिया होता तो? उसकी बात सुनकर मुझे अपने टैलेंट, इरादों पर शक हुआ.''
 

 फलक खान
  • 8/9

फलक ने बताया कि इस वाकये के बाद वो काफी दिनों तक ऑडिशन नहीं दे पाई थीं. वो ये सोचने लगी थीं क्या ये इंडस्ट्री उनके लिए बनी भी है. बाद में उन्हें समझ आया कि किसी का गलत बिहेवियर उनकी योग्यता पर सवाल नहीं उठा सकता. 
 

 फलक खान
  • 9/9

फलक के मुताबिक, वो इस घटना को सिम्पेथी लेने के लिए रिवील नहीं कर रही हैं, बल्कि जागरुकता के लिए इसे बात रही हैं. वो सभी स्ट्रगलिंग एक्टर्स से कहना चाहती हैं कि आप प्रोजेक्ट से क्विट कर सकते हो, ना बोल सकते हो. लेकिन कभी किसी मौके के लिए अपनी सेल्फ रिस्पेक्ट से समझौता ना करें.
 

All Photos: Instagram @imfalakkhan
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement