scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

अस्पताल में एडमिट सलीम खान, मिलने पहुंचे संजय दत्त-जावेद अख्तर, दिखे परेशान

सलीम खान
  • 1/8

हिंदी सिनेमा के दिग्गज राइटर सलीम खान की हालत नाजुक है, उनको मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सलीम 90 साल के हैं, उन्हें हॉस्पिटल में क्यों एडमिट कराया गया है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सलीम खान अस्पताल में हैं, ये सुनकर सभी शॉक्ड हैं. फैन्स जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है. इंडस्ट्री के सेलेब्स भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं.

PHOTO: ITG

संजय दत्त
  • 2/8

संजय दत्त, सलमान खान को अपना छोटा भाई मानते हैं. जैसे ही उन्हें सलीम खान के एडमिट होने की खबर मिली, वो बिना देरी किए उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे. हॉस्पिटल से बाहर आते वक्त उनके चेहरे पर मायूसी दिखी. 
 

PHOTOS: Yogen Shah 

सलीम खान, जावेद अख्तर
  • 3/8

सलीम खान और जावेद अख्तर का याराना किसी से छिपा नहीं है. एक समय पर सलीम खान और जावेद अख्तर साथ काम करते थे. बीती रात जावेद अख्तर को भी लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया. 

PHOTO: ITG 

Advertisement
सलमान खान
  • 4/8

सलमान खान अपने पिता से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं. रिपोर्ट्स हैं कि सलीम खान के हॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद सलमान ने अपने सारे काम रोक दिए हैं. सलमान सुबह और शाम दोनों वक्त पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे. 

PHOTOS: Yogen Shah 

अमृता अरोड़ा
  • 5/8

 मुश्किल वक्त में मलाइका अरोड़ा की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी खान परिवार के साथ खड़ी दिखीं. मंगलवार को वो सलीम खान की हेल्थ अपडेट लेने लीलावती अस्पताल पहुंचीं. 


PHOTOS: Yogen Shah 

शूरा खान
  • 6/8

 अरबाज खान के साथ शूरा ससुर सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं थीं. चेहरे पर मास्क लगाए शूरा थोड़ी परेशान नजर आईं. 
 

PHOTOS: Yogen Shah 

सलमा खान, हेलन
  • 7/8

 सलीम खान के ह़ॉस्पिटल में एडमिट होने के बाद हेलन और सलमा खान परेशान दिखाई दीं. दोनों एक ही कार में बैठकर उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं.

PHOTOS: Yogen Shah 

अरबाज खान
  • 8/8

खान परिवार के चाहने वाले बस यही दुआ कर रहे हैं कि सलीम खान जल्द ही ठीक होकर घर लौट आएं.  

PHOTOS: Yogen Shah 

Advertisement
Advertisement