फिल्ममेकर अनुराग कश्यप मुंबई छोड़कर बॉलीवुड के 'टॉक्सिक' माहौल से दूर बेंगलुरू में सुकून से लाइफ बिता रहे हैं. अनुराग कश्यप ने अपने नए घर का टूर कराया है.
हाउस टूर कराने से पहले अनुराग ने दुनिया को अपनी लेडी लव शुभ्रा शेट्टी से भी मिलवाया. Janice Sequeira के यूट्यूब चैनल पर अनुराग और शुभ्रा ने अपनी लव स्टोरी भी शेयर की.
बेंगलुरू स्थित अनुराग कश्यप का घर हरियाली के बीचोबीच बना है. उनका घर किसी फिल्मी सेट जैसा नजर आता है. बाहर से अंदर एंट्री लेते हुए काफी लैविश फील होता है.
बॉलीवुड के एंग्री फिल्ममेकर के घर का हॉल काफी बड़ा और ओपन नजर आता है, जहां एंट्री लेते ही अजीब सा सुकून मिलता है.
घर के बाहर देखने पर आपको हरे-भरे पेड़ पौधे दिखते हैं. नजारा देखकर ऐसा लगता है कि शायद यही जिंदगी सबसे बेस्ट है. भागदौड़ से दूर यही लग्जरी लाइफ है.
अनुराग कश्यप का किचन बिल्कुल उनकी फिल्म के सेट के भव्य किचन सा नजर आता है. किचन देखकर ही वहां खाना बनाने का मन करने लगेगा.
अनुराग के घर में मिनिमल फर्नीचर और डेकोर आइटम्स दिखे. इसलिए घर बिल्कुल भरा-भरा नहीं दिखता है और वहां काफी स्पेस नजर आता है.
क्योंकि वो एक क्रिएटिव फील्ड से हैं. इसलिए उनके घर में तमाम किताबें और सीडी रखी हुई दिखीं. एक वॉल पर उनकी और शुभ्रा की तस्वीर भी लगी दिखी.
अनुराग ने बताया कि इस घर का कोना-कोना उनकी गर्लफ्रेंड शुभ्रा ने सजाया है. घर की सजावट देखकर इतना समझ आ गया कि शुभ्रा एक टैलेंट इंसान हैं.
लव स्टोरी पर बात करते हुए अनुराग कश्यप इमोशनल हो गए और उनके आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि वो और शुभ्रा पिछले 11 साल से साथ हैं.
बता दें कि अनुराग कश्यप की पहली शादी आरती बजाज से हुई थी. पहली शादी से उन्हें एक बेटी आलिया कश्यप है. अनुराग की दूसरी कल्कि कोचलिन से हुई थी. दोनों का जल्द ही तलाक हो गया था.
All Photos: Youtube