scorecardresearch
 

Bigg Boss 16: पहली बार फूटा सुम्बुल का गुस्सा, अर्चना गौतम की लगाई क्लास, बोलीं- पापा पर मत जाना

रविवार एपिसोड में बिग बॉस हाउस में एक बड़ा घमासान देखने को मिला. अर्चना गौतम और सुम्बुल तौकीर की लड़ाई ने हर तरफ गर्मागर्मी का माहौल बना दिया. पहली बार बिग बॉस के घर में सुम्बुल को इतने गुस्से में देखा गया. जानें आखिर अर्चना ने ऐसा क्या कह दिया कि सुम्बुल का पारा इतना हाई हो गया.

Advertisement
X
सुंबुल तौकीर, अर्चना गौतम
सुंबुल तौकीर, अर्चना गौतम

बिग बॉस में बीते दिनों इतना कुछ हो चुका है कि समझ नहींआता बात कहां से शुरू करें. वीकेंड का वार सलमान खान गौतम की पोल खोल चुके हैं. साजिद खान को भी उन्होंने असली और नकली दोस्तों में फर्क समझा दिया है. इतना सब चल ही रहा था कि पहली बार बिग बॉस के घर में सुम्बुल तौकीर का गुस्सा देखने को मिला. चलिये अब आगे की कहानी भी जान लेते हैं. 

सुम्बुल को आया गुस्सा 
रविवार एपिसोड में बिग बॉस हाउस में एक बड़ा घमासान देखने को मिला. अर्चना गौतम और सुम्बुल तौकीर की लड़ाई ने हर तरफ गर्मागर्मी का माहौल बना दिया. हुआ ये कि सलमान ने सौंदर्या, अर्चना और सुम्बुल को जो क्लिप दिखाई थी. सुम्बुल वो बात बाकी घरवालों को बता रही थीं. अर्चना को ये चीज बिल्कुल पसंद नहीं और उन्होंने इस पर रिएक्ट कर डाला. 

अर्चना गौतम, सुम्बुल से सवाल करती हैं कि आप मुझसे बिना पूछ कैसे सबको क्लिप के बारे में बता सकती हैं. इस पर बात आगे बढ़ती है और सुम्बुल कहती हैं कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया. बहस के दौरान अर्चना, सुम्बुल की एक्टिंग पर आ जाती हैं. जिसके बचाव में टीना कहती हैं कि सुम्बुल टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस है. सुम्बुल का शो नंबर वन रहा है. सुम्बुल भी अर्चना से कहती हैं कि बाहर जा कर गूगल कर लेना कि मैं कौन हूं. दोनों कंटेस्टेंट के बीच ये लड़ाई इतनी बढ़ती है कि देखते ही देखते सुम्बुल अर्चना के बिस्तर पर कूद जाती हैं. 

Advertisement

अर्चना की लगाई क्लास 
अर्चना लगातार सुम्बुल को ताने मारे जा रही थीं. ना अर्चना चुप हो रही थीं और ना ही सुम्बुल. अर्चना ने तो यहां कह दिया कि जब तुम अपने पिता की नहीं हुईं, तो किसकी होगी. बहस के बीच में पापा का नाम सुनकर सुम्बुल भड़क जाती हैं और बिस्तर पर कूद कर अर्चना से भिड़ने की कोशिश करती हैं. सुम्बुल चिल्लाते हुए कहती हैं कि पापा पर मत जाना. हांलाकि, किसी तरह टीना, सुम्बुल को आगे बढ़ने से रोक लेती हैं. 

सुम्बुल से लड़ाई के दौरान अर्चना ने टीना को चिढ़ाते हुए भाभी कहा. जिस पर रिएक्ट करते हुए शालीन ने अर्चना को अपनी बीवी कह दिया. इसके अलावा घरावालों से उन्हें भाभी कहने के लिये भी कहा. अब देखते हैं कि अकेली अर्चना गौतम इन सबसे कैसे जीत पाती हैं. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement