scorecardresearch
 

पवन सिंह की वजह से टूटा घर! महिला की पीड़ा सुन अनिरुद्धाचार्य बोले- पत्नी ज्योति को ले आओ

पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक विवाद पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बयान वायरल हो रहा है. कथा में पहुंची महिला ने दावा किया कि उसके पति ने भी उसे घर से निकाल दिया और इसकी वजह पवन सिंह को बताया.

Advertisement
X
पवन सिंह-ज्योति विवाद पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी ने मचाई हलचल (Photo: Screengrab)
पवन सिंह-ज्योति विवाद पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी ने मचाई हलचल (Photo: Screengrab)

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कथा सुनने पहुंची एक महिला ने अपनी पारिवारिक परेशानी बताते हुए कहा कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है. 

महिला का कहना है कि उसके पति ने शर्त रखी है कि जब तक पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को घर नहीं लाएंगे, वो भी उसे स्वीकार नहीं करेगा. इस पर अनिरुद्धाचार्य ने मजाकिया अंदाज में महिला को सलाह दी कि वो पवन सिंह से जाकर कहे कि अपनी पत्नी को घर ले आओ, तुम्हारी वजह से मेरा घर टूट रहा है.

अनिरुद्धाचार्य की सभा में गूंजा पवन सिंह के तलाक का मसला

पावर स्टार पवन सिंह के न सिर्फ गाने बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब सुर्खियां बटोरती है. 7 साल से पत्नी ज्योति सिंह संग उनके तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है. पत्नी ने उनसे 12 करोड़ एलिमनी की मांग की है. लेकिन फैंस पवन से पत्नी को घर लाने की बात कह रहे हैं. वहीं एक शख्स ने तो अपनी पत्नी को घर से भी निकाल दिया है. ये कहकर कि- जब तक पवन सिंह ज्योति को घर नहीं लाते हम तुम्हें नहीं लाएंगे. 

Advertisement

ये किस्सा तब चर्चा में आया जब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की सभा में महिला ने अपनी आपबीती सुनाई. महिला ने बताया कि पति उनसे कहता है कि तू 6 महीने से गुरुजी की कथा सुनते-सुनते पागल हो गई है. वृंदावन में ही बस जा. आते समय मुझसे कहा कि- जैसे पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह को भगाए हैं वैसे मैं भी तुझे भगा रहा हूं. जिस दिन वो अपनी पत्नी को रखेगा मैं भी तुझे रख लूंगा. 

महिला की तकलीफ सुन अनिरुद्धाचार्य पूछते हैं- ये पवन कौन हैं, महिला के बताने के बाद कि वो बिहार के सुपरस्टार हैं. तो कथावाचक कहते हैं- पवन चलेगा तो ज्योति बुझ ही जाएगी. वो आगे कहते हैं- तो भैया पवन कौन हैं सुन लो इनकी बात, आपने अपनी पत्नी को निकाला तो इनके पति ने भी निकाल दिया है इनको. 

पवन सिंह को अनिरुद्धाचार्य की सलाह

कथावाचक के पवन-ज्योति की शादीशुदा जिंदगी में तकरार की वजह पूछने पर महिला ने आगे बताया कि हमें नहीं पता क्या हुआ, लेकिन उनको (पति को) पता है. वो कहते हैं कि अच्छा हुआ जो छोड़ दिया. अब सुकून की जिंदगी जीता है. तो तू भी जा, जबसे तू आई बहुत  
खर्चा होता है, जिंदगी बर्बाद हो गई है. 

Advertisement

महिला की बातें सुनकर अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि- मतलब पवन सिंह जी समाज को ये मैसेज देना चाहते हैं कि बाकी लोग भी अपनी-अपनी पत्नियों को छोड़ दें. आगे कथावाचक ने महिला को सलाह दी कि पवन सिंह से जाकर कहे कि तुम अपनी पत्नी को रख लो, तुम्हारे चक्कर में मेरा पति रूठ गया है.

अनिरुद्धाचार्य और महिला के बीच की इस बातचीत का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां कुछ यूजर्स का कहना है कि पवन को गुरुजी की बातों का सम्मान करना चाहिए तो वहीं कई फैंस का मानना है कि भोजपुरी एक्टर की जिंदगी का फैसला वो खुद करेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement