एक समय था जब भोजपुरी सितारों को कम आंका जाता था. इवेंट हो या शोज, फिल्मी और टीवी सितारों के मुकाबले उन्हें कम सम्मान मिलता था. इसकी वजह अश्लील भोजपुरी मूवीज और गाने थे.
Photo: Instagram @singhakshara
अब समय बदल चुका है. टेलीविजन और बॉलीवुड सितारों की तरह भोजपुरी स्टार्स का पलड़ा भारी नजर आता है. टीवी, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में भोजपुरी स्टार्स की डिमांड हो रही है.
Photo: Instagram @singhakshara
खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, आम्रपाली और अक्षरा सिंह जैसे सितारे बढ़ती लोकप्रियता के साथ खूब कमाई भी कर रहे हैं. अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ बॉलीवुड डेब्यू भी कर लिया है.
Photo: Instagram @aamrapali1101
पर क्या आप जानते हैं कि आलीशान जिंदगी जीने वाले ये भोजपुरी सितारे कितने पढ़-लिखे हैं. अगर नहीं तो चलिए आज बता देते हैं कि आपके चेहते सितारे के पास कौन सी डिग्री है.
Photo: Instagram @singhakshara
अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से एमपीएड की डिग्री हासिल की है. मनोज तिवारी भोजपुरी के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे सितारों में एक हैं.
Photo: Instagram @manojtiwari.mp
'पावर स्टार' पवन सिंह ने आरा के एचएनके से हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने महाराजा कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया है.
Photo: Instagram @singhpawan999
अपने गानों और एक्टिंग से धूम मचाने वाले खेसारी लाल यादव अपने करियर के पीक पर हैं. वो 10वीं पास हैं. आर्थिक तंगी की वजह से वो आगे पढ़ाई पूरी नहीं कर सके.
Photo: Instagram @khesari_yadav
अक्षरा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. उन्होंने ग्रेजुएशन में एडमिशन लिया था, लेकिन एक्टिंग के चलते उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी.
Photo: Instagram @singhakshara
आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और टैलेंटेड हीरोइन में से एक हैं. उन्होंने मुंबई के भवन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है.
Photo: Instagram @aamrapali1101
मोनालिसा भोजपुरी के अलावा टीवी का जाना-माना नाम बन चुकी हैं. वो कोलकाता की रहने वाली हैं और उन्होंने लकत्ता विश्वविद्यालय से संस्कृत में ग्रेजुएशन किया है.
Photo: Instagram @aslimonalisa
रवि किशन भी अभिनेता से नेता बन चुके हैं. वो गोरखपुर से सांसद हैं. रवि किशन ने 12वीं तक पढ़ाई की है. इसके बाद वो एक्टिंग सीखने के लिए मुंबई आ गए थे.
Photo: Instagram @ravikishann
भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने BA तक की पढ़ाई की है. इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि किस स्टार्स के पास कौन सी डिग्री है. ये सभी स्टार्स आज के वक्त में तगड़ी कमाई कर रहे हैं.
Photo: Instagram @ranichatterjeeofficial