scorecardresearch
 
Advertisement

Uttarakhand Election Results 2022 Live Updates: 'कभी आप-कभी वो' को उत्तराखंड की जनता का No, बदल दिया 20 साल पुराना ट्रेंड

aajtak.in | देहरादून | 10 मार्च 2022, 11:19 PM IST

Election Results Uttarakhand 2022: उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 20-30 सीटें जाती दिख रही हैं.

Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Results 2022 Uttarakhand Vidhan Sabha Chunav Results 2022

Uttarakhand assembly election results: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. रुझानों में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है. हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं. वे इस सीट से 2 बार के विधायक हैं. वहीं, कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत भी लाल कुआं सीट से पीछे चल रहे हैं.

11:19 PM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड: CM पद की दौड़ में धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे

Posted by :- neeraj choudhary

बीजेपी सूत्रों का कहना है, उत्तराखंड का मुख्यमंत्री विधायकों में से ही चुना जाएगा. मुख्यमंत्री पद की दौड़ में धन सिंह रावत और सतपाल महाराज का नाम सबसे आगे चल रहा है. बता दें कि राज्य में बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे नेता त्रिवेंद्र रावत और तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ने से पीछे हट गए थे और पुष्कर धामी चुनाव हार गए हैं. ऐसे में अब किसी नए नेता को ही मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलेगा. 

11:07 PM (3 वर्ष पहले)

टिहरी जिले की 6 विधानसभा सीटों में से 5 BJP जीती, 1 सीट कांग्रेस को मिली

Posted by :- neeraj choudhary

1:- घनसाली विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल जीते

2:- टिहरी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाधयाय जीते

3:- देवप्रयाग  विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्यासी विनोद कंडारी जीते

4:- नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से  भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल जीते

5:- धनोल्टी सभा सीट से  भाजपा प्रीतम सिंह पंवार जीते 

6:- प्रताप नगर कांग्रेस प्रत्याशी  विक्रम सिंह नेगी जीते

11:06 PM (3 वर्ष पहले)

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी BJP को बधाई

Posted by :- neeraj choudhary

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर बीजेपी को बधाई दी है. पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी को हार्दिक बधाई. मुझे विश्वास है कि पार्टी इन राज्यों और यहां के लोगों के समग्र विकास और समृद्धि के लिए काम करना जारी रखेगी.  

5:59 PM (3 वर्ष पहले)

हार स्वीकारते हुए हरीश रावत बोले- कहीं न कहीं हम गलत

Posted by :- neeraj choudhary

हार स्वीकार करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के नेता हरीश रावत ने कहा है कि हमें फिर से देखना होगा कि लोग क्या चाहते हैं, कहीं न कहीं हम गलत जा रहे हैं. रावत ने कहा, ''मैं अब ब्लॉक स्तर से राजनीति शुरू करना चाहता हूं ताकि मैं खुद को फिर से तराश सकूं.''

Advertisement
5:15 PM (3 वर्ष पहले)

यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी बनाएंगे- धामी 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आज उत्तराखंड की जनता ने स्पष्ट कर दिया है और उनके समर्थन से राज्य में दो-तिहाई से भाजपा की जो सरकार बनी है, वह इस बात का प्रमाण है कि लोगों ने भाजपा को तरजीह दी है. लोगों ने आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाई है. नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सभी मिथक टूट रहे हैं और नए इतिहास बन रहे हैं. संकल्प पत्र में हमने जो यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में जो कहा है, उसके लिए हम उच्च स्तरीय कमेटी बनाएंगे. वह कमेटी एक ड्राफ्ट बनाएगी. 

5:09 PM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 17 सीटों पर आए नतीजे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

चुनाव आयोग के मुताबिक, उत्तराखंड में 17 सीटों पर नतीजे आ गए हैं. 13 सीटों पर बीजेपी और चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है.

4:35 PM (3 वर्ष पहले)

हरीश रावत ने हार की ली जिम्मेदारी

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

हरीश रावत ने कहा, हमको जनता ने विपक्ष के रूप में भूमिका अदा करने का आदेश दिया है हम उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे. हमारे प्रयासों में जो कमी रही उसको मैं स्वीकार करता हूं. कैंपेन कमेटी का चेयरमैन होने के तौर पर मैं हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. 

4:06 PM (3 वर्ष पहले)

राहुल गांधी बोले- जनता का फैसला स्वीकार

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5 राज्यों में मिली हार को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने लिखा, जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार किया है. जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं. मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं. हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हितों के लिए काम करते रहेंगे. 

3:51 PM (3 वर्ष पहले)

हरीश रावत भी हारे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं से चुनाव हार गए हैं. उत्तराखंड में कांग्रेस ने रावत के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा था. खास बात ये है कि उत्तराखंड की सत्ता में वापसी कर रही बीजेपी के सीएम चेहरे पुष्कर सिंह धामी भी चुनाव हार गए हैं. 

Advertisement
3:34 PM (3 वर्ष पहले)

CM पुष्कर धामी हारे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी चुनाव हार गए हैं. उन्हें खटीमा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने 6 हजार वोटों से हराया है. 

3:13 PM (3 वर्ष पहले)

हरीश रावत ने हार स्वीकारी

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा, लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से मेरी चुनावी पराजय की औपचारिक घोषणा ही बाकी है. मैं लालकुआं क्षेत्र के लोगों से क्षमा चाहता हूं कि मैं उनका विश्वास अर्जित नहीं कर पाया और जो चुनावी वादे उनसे मैंने किए. उनको पूरा करने का मैंने अवसर गवा दिया है.

3:08 PM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी 48 सीटों पर आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड चुनाव नतीजों में बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 17 और अन्य 5 पर आगे चल रहे हैं.

2:42 PM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी ने तोड़ा 20 साल पुराना ट्रेंड 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में अभी तक जनता हर 5 साल में सरकार बदल देती थी. यही वजह है कि यहां अभी तक 2002 में राज्य बनने के बाद से चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. हर बार अलग सरकार बनी है. 2002 में यहां कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. वहीं, 2007 में बीजेपी, 2012 में कांग्रेस और 2017 में बीजेपी ने सरकार बनाई. लेकिन अब तक के नतीजों में बीजेपी ये ट्रेंड तोड़ती नजर आ रही है. 

2:11 PM (3 वर्ष पहले)

पीएम मोदी शाम 6.30 बजे बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

पीएम मोदी शाम 6: 30 बजे के बाद बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे. उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे. आज बीजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक भी होगी. 

Advertisement
11:46 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड की चर्चित सीटों का हाल

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

 हरीश रावत लालकुआं से 9966 वोट से पीछे. भीमताल से भाजपा के राम सिह 1854 वोट से आगे. नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य 3982 वोट से आगे. वहीं, हल्द्वानी से भाजपा के जोगिंदर पाल सिंह रौतेला 4061 वोट से आगे. 

11:44 AM (3 वर्ष पहले)

हरीश रावत और उनकी बेटी पीछे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

कांग्रेस के हरीश रावत लालकुआं से करीब 10000 वोट से पीछे चल रहे हैं. इसके अलावा उनकी बेटी अनुपमा रावत हरिद्वार से पीछे चल रही हैं.

11:10 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड की सभी सीटों पर आए रुझान, बीजेपी 44 पर आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक उत्तराखंड की सभी सीटों पर रुझान आ गए हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 44 और कांग्रेस 22 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी को 44% वोट मिलते दिख रहे हैं.

10:50 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड : तीनों सीएम चेहरे पीछे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में तीनों सीएम चेहरे बीजेपी से पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से हरीश रावत और आप से अजय कोठियाल अपनी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं. 

10:17 AM (3 वर्ष पहले)

कैसा है बाकी राज्यों का हाल?

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड के अलावा यूपी, गोवा, पंजाब और मणिपुर में भी नतीजे आ रहे हैं. यूपी और उत्तराखंड में रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, गोवा और मणिपुर में भी बीजेपी आगे चल रही है. जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही. 

Advertisement
9:55 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी 43 सीटों पर आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर रुझान आ गए हैं. 43 पर बीजेपी, 23 पर कांग्रेस और 4 सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं. 

9:51 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी को 41 सीटों पर बढ़त

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में रुझानों में बीजेपी को 41 सीटों पर बढ़त मिल गई है. वहीं, कांग्रेस 22 और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

9:45 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में रुझानों में बीजेपी को बहुमत

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 65 सीटों पर रुझान आ गए हैं. बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. बीजेपी 39, कांग्रेस 21 और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

9:44 AM (3 वर्ष पहले)

सीएम धामी भी पीछे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से पीछे चल रहे हैं.

9:41 AM (3 वर्ष पहले)

लालकुआं सीट से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिख रहा है. रुझानों में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं. हरीश रावत बीजेपी उम्मीदवार मोहन बिष्ट से 2713 वोट से पीछे हैं. 

Advertisement
9:32 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में रुझानों में बीजेपी बहुमत के करीब, 34 सीटों पर चल रही आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है. अभी तक 64 सीटों पर रुझान आए हैं. इनमें से 34 पर बीजेपी, 25 पर कांग्रेस आगे चल रही है. जबकि 5 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

9:27 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी 32 सीटों पर आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 60 सीटों पर रुझान आ गए हैं. 32 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 25 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है.

9:16 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में बीजेपी 30 सीटों पर आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 57 सीटों पर रुझान आ गए हैं. 30 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 24 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रही है.

9:08 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 57 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 57 सीटों पर रुझान आ गए हैं. बीजेपी 28, कांग्रेस 24 पर आगे चल रही है. जबकि 5 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. 

9:05 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 52 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 52 सीटों पर रुझान आ गए हैं. बीजेपी नंबर 1 पर चल रही है. बीजेपी 25, कांग्रेस 20 और अन्य उम्मीदवार 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं. 

Advertisement
9:03 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 49 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 49 सीटों पर रुझान आ गए हैं. इनमें से बीजेपी 24, कांग्रेस 19 और अन्य उम्मीदवार 6 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

9:01 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 49 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 49 सीटों पर रुझान आ गए हैं. इनमें से बीजेपी 23, कांग्रेस 19 और अन्य उम्मीदवार 7 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

8:58 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 43 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 43 सीटों पर शुरुआती रुझान आए हैं. इनमें बीजेपी को 20, कांग्रेस को 19 और अन्य को 4 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है.

8:54 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 40 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 40 सीटों पर रुझान आ गए हैं. अभी कांग्रेस 19 और बीजेपी 18 पर आगे चल रही है. 3 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

8:50 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 32 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 32 सीटों पर आए रुझान. 16 पर कांग्रेस और 13 पर बीजेपी आगे चल रही है. 3 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

Advertisement
8:48 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 30 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 28 सीटों पर आए रुझान. 15 पर कांग्रेस और 13 पर बीजेपी आगे चल रही है. 2 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

8:46 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 26 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 26 सीटों पर आए रुझान. 13 पर कांग्रेस और 13 पर बीजेपी आगे चल रही है. 

8:37 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 25 सीटों पर आए रुझान

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 25 सीटों पर आए रुझान. 13 पर कांग्रेस और 12 पर बीजेपी आगे चल रही है. 

8:27 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 23 सीटों पर आए रुझान, 13 पर कांग्रेस-10 पर बीजेपी आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria
8:27 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में 20 सीटों पर शुरुआती रुझान आए, 11 पर कांग्रेस, 9 पर बीजेपी आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria
Advertisement
8:18 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में कांग्रेस आगे

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

शुरुआती रुझानों में उत्तराखंड में कांग्रेस आगे नजर आ रही है. 18 सीटों पर रुझान आए हैं, इनमें से 10 पर कांग्रेस और 8 पर बीजेपी आगे चल रही है.

8:05 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में काउंटिंग शुरू

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है. इसके बाद वोटों की गिनती होगी.

7:29 AM (3 वर्ष पहले)

बीजेपी ने धामी तो कांग्रेस ने हरीश रावत के चेहरे पर लड़ा चुनाव

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में बीजेपी, कांग्रेस और आप तीनों मुख्यमंत्री चेहरों के साथ मैदान में उतरी हैं. बीजेपी ने मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी को चेहरा बनाया है, तो कांग्रेस पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चेहरे पर चुनाव मैदान में है. उधर, आप ने अजय कोठियाल को सीएम फेस घोषित किया है. 

7:09 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में काउंटिंग के लिए तैयारियां पूरी

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में मतगणना के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 8 बजे से काउंटिंग होना शुरू हो जाएगी. देहरादून में काउंटिंग सेंटर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 

 

7:03 AM (3 वर्ष पहले)

उत्तराखंड में हर 5 साल में बदलता है जनता का मन 

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में जनता हर 5 साल में सरकार से अपना मोह भंग कर देती है. यही वजह है कि यहां अभी तक 2002 में राज्य बनने के बाद से चार बार विधानसभा चुनाव हुए हैं. हर बार अलग सरकार बनी है. 2002 में यहां कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. वहीं, 2007 में बीजेपी, 2012 में कांग्रेस और 2017 में बीजेपी ने सरकार बनाई.

Advertisement
6:47 AM (3 वर्ष पहले)

काउंटिंग से पहले हरीश रावत ने की पूजा अर्चना

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद के चेहरे हरीश रावत ने काउंटिंग से पहले पूजा अर्चना की. उन्होंने मंदिर में पूजा करते हुए फोटो ट्वीट की. इसमें वे अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं. 

 

6:21 AM (3 वर्ष पहले)

एग्जिट पोल में बीजेपी की बनती दिख रही सरकार

Posted by :- Prabhanjan Bhaduria

उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर 14 फरवरी को मतदान हुआ था. इंडिया टुडे-एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस के खाते में 20-30 सीटें जाती दिख रही हैं.  

6:11 AM (3 वर्ष पहले)

पिछली बार के चुनाव में क्या रहा था नतीजा

Posted by :- om Pratap

राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी जबकि विपक्षी दल कांग्रेस को महज 11 सीटें मिली थीं. त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर बीजेपी ने पहले तीरथ सिंह रावत और महज कुछ महीने बाद पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाया था.

5:21 AM (3 वर्ष पहले)

हरीश रावत, हरक सिंह रावत समेत कई की साख दांव पर

Posted by :- om Pratap

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई नेताओं की साख दांव पर लगी है. हरीश रावत इस बार कुमाऊं के लालकुआं से चुनावी मैदान में हैं तो वहीं हरक सिंह रावत ने चुनाव के ठीक पहले भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाईं ने कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से चुनाव लड़ा है. रावत पर बहू को जिताने का दबाव है.

5:14 AM (3 वर्ष पहले)

क्या बदलेगी दो दशक से चली आ रही रिवायत?

Posted by :- om Pratap

सूबे में सियासी हलचल तेज है. यहां कांग्रेस और बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी, बसपा और कई छोटे दल किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए उत्तराखंड चुनाव सबसे ज्यादा चुनौती पूर्ण बना हुआ है, क्योंकि यहां हर पांच साल पर सत्ता बदलने की रिवायत दो दशक से चली आ रही है. 

Advertisement
Advertisement