scorecardresearch
 

BJP सांसद भोला सिंह बोले- बिहार में यह भाजपा की हार नहीं बल्कि आत्महत्या है

बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने बिहार में भाजपा को मिली करारी हार पर पीएम और अन्य नेताओं पर निशाना साधा है. भोला सिंह ने कहा कि बिहार में यह भाजपा की हार नहीं बल्कि आत्महत्या है. भाजपा की नाव वहां डूबी जहां घुटना भर पानी था.

Advertisement
X

बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने बिहार में भाजपा को मिली करारी हार पर पीएम और अन्य नेताओं पर निशाना साधा है. भोला सिंह ने कहा कि बिहार में यह भाजपा की हार नहीं बल्कि आत्महत्या है. .


भोला सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जहां रोजी-रोटी की बात करती थी लेकिन वह बिहार चुनाव में भटक गई और गाय और पाकिस्तान का मुद्दा बनाया है इसको लेकर भाजपा की है. सांसद ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम से लेकर राज्य के सारे नेताओं ने हमेशा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया.

जबकि नीतीश कुमार ने शांत होकर इसका जवाब दिया जिसका और भारी जीत दर्ज की. चुनाव से पहले RSS के मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान का भी बिहार विधानसभा चुनाव पर असर पड़ा जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा चुनाव के दौरान सांसद नराज थे और हार के बाद नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement