scorecardresearch
 

बिहार चुनावों में मिली हार पर चर्चा के लिए शाह ने बुलाई संसदीय बोर्ड की बैठक

चुनाव में जदयू, राजद, कांग्रेस महागठबंधन ने भाजपा नीत राजग पर जीत दर्ज कर ली है.

Advertisement
X

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक सोमवार को होने की संभावना है. चुनाव में जदयू, राजद, कांग्रेस महागठबंधन ने भाजपा नीत राजग पर जीत दर्ज कर ली है.



सूत्रों के अनुसार, संसदीय बोर्ड की बैठक में नीतीश कुमार नीत महागठबंधन के खिलाफ भाजपा के अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने से जुड़े विभिन्न आयामों पर चर्चा होने की संभावना है.

इस बीच पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि चुनाव परिणामों का विश्लेषण और आत्मचिंतन करना पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को करना है.

इनपुट- भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement