लोकसभा में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बयान पर सपा समेत अलग-अलग पार्टियों की प्रतिक्रियां आ गई हैं. लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह हमारी प्राथमिकता नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं उनसे (मुलायम सिंह) असहमत हूं, लेकिन राजनीति में मुलायम सिंह यादव जी की भूमिका अहम है और मैं उनकी राय का सम्मान करता हूं.
Rahul Gandhi on Mulayam Singh Yadav's remark in Lok Sabha, 'I wish you (PM Modi) become PM again': I diagree with him. But Mulayam Singh Yadav Ji has a role in politics and I respect his opinion
— ANI (@ANI)
वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि इसका जवाब मुलायम सिंह जी खुद बेहतर दे पाएंगे. मेरे मुताबिक, मुलायम जी ने जीवन भर पीएम और बीजेपी को टक्कर दी है, वह अपनी आखिरी सांस तक ऐसा करते रहेंगे. हालांकि, 'आजतक' की ओर से बार-बार सवाल पूछे जाने पर रामगोपाल यादव झल्ला गए और कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्या उन्होंने कहा है, मुझे आपसे इसके बारे में पता चला है.'
Ravidas Mehrotra, Samajwadi Party, on Mulayam Singh Yadav's remark in Lok Sabha, 'I wish you (PM Modi) become PM again': I don't have knowledge about the context in which Neta Ji said it. But we want change of government at center. PM himself will lose from his constituency
— ANI UP (@ANINewsUP)
सपा नेता रविदास मल्हौत्रा ने कहा कि मुझे उस संदर्भ के बारे में जानकारी नहीं है जिसमें नेता जी ने यह बयान दिया था, लेकिन हम केंद्र में सरकार बदलना चाहते हैं. खुद पीएम अपने निर्वाचन क्षेत्र से हारेंगे.
Samajwadi Party's Mulayam Singh Yadav in Lok Sabha: PM ko badhaai dena chahta hun ki PM ne sabko saath lekar chalne ki koshish ki hai. Main kehna chahta hun ki saare sadaysa phir se jeet kar aayen, aur aap (PM) dobara pradhan mantri banein (File pic)
— ANI (@ANI)
आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह मुलायम सिंह का विशेषाधिकार है कि वह किसी भी तारीफ करें. हम इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं. फिलहाल, राफेल ने सत्ताधारी पार्टी को बेनकाब कर दिया है.
बता दें, बुधवार को लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण के दौरान कहा, ' प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री ने सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है. मैं कहना चाहता हूं कि जितने सदस्य इस बार जीत कर आए हैं, दोबारा वह जीत कर आएं और आप (नरेंद्र मोदी) दोबारा प्रधानमंत्री बनें.'