चांदनी चौक विधानसभा सीट से इस बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं अलका लांबा को हार का सामना करना पड़ा है. पिछली बार आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ अलका लाबां ने यहीं से चुनाव जीता था. इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार प्रह्लाद सिंह साहनी ने चांदनी चौक से जीत हासिल की है.
इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रह्लाद सिंह साहनी ने बीजेपी उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को 29584 वोटों से हराया है. प्रह्लाद सिंह साहनी को जहां 50891 वोट हासिल हुए तो वहीं सुमन को 21307 वोट मिले. इसके अलावा अलका लांबा को महज 3881 वोट ही मिले.
यहां साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अलका लांबा को जीत मिली थी. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को 18287 मतों से पराजित किया था. अलका लांबा को जहां 36756 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी के उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को 18469 वोट मिले थे.
मतगणना के आकंड़े
Update:
- 7वें राउंड तक आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रह्लाद सिंह साहनी को 26892 वोट, बीजेपी की सुमन कुमार गुप्ता को 9634 वोट और कांग्रेस की अलका लांबा को 1852 वोट.
-छठे राउंड की मतगणना तक आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है.
- 11.40AM तक आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रह्लाद सिंह साहनी को 12667 वोट, बीजेपी की सुमन कुमार गुप्ता को 363 वोट और कांग्रेस की अलका लांबा को 404 वोट.- कांग्रेस ने अलका लांबा को अपना उम्मीदवार बनाया है. अलका लाबां शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं.
- चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रह्लाद सिंह साहनी बढ़त बनाए हुए हैं.
Chandni Chowk Assembly Seat: कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे. इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है. साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों को जमानत जब्त हो गए थे.