दिल्ली के बदरपुर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राम सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राम सिंह नेताजी को कड़े मुकाबले में मात दे दी. राम सिंह बिधूड़ी ने 3719 मतों के अंतर से जीत हासिल की.
बीजेपी उम्मीदवार राम सिंह बिधूड़ी ने अंतिम समय तक संघर्ष किया और अंततः राम सिंह नेताजी को हरा दिया. पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी.

मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान में बदरपुर सीट से आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी से आगे चल रहे थे. लेकिन बाद में मुकाबला कांटेदार हो गया.
चौथे दौर की मतगणना के बाद का बदरपुर का रुझान
दिल्ली में साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा को जीत मिली थी. उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को 47583 मतों से पराजित किया था. नारायण दत्त शर्मा को जहां 94242 वोट मिले थे, वहीं बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को 46659 वोट मिले थे.
Badarpur Assembly Seat पर कौन जीता, कौन हारा, जानिए यहां
इस बार करीब 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ है. आयोग ने मतदान के करीब 24 घंटे बाद ये आंकड़े जारी किए, जिस पर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए. इस बार दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 672 प्रत्याशी मैदान में थे.
इससे पहले, एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत का अनुमान लगाया गया. आजतक एक्सिस माई इंडिया पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 59 से 68 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया. वहीं, बीजेपी को 2 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट न मिलने की बात कही गई.
दिल्ली में 1,47,86,382 मतदाता हैं. राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं. यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं. वहीं, सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है. इसके अलावा 18 और 19 वर्ष के युवाओं की 2,32,815 है.
साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल 13313295 वोटर मतदान के लिए रजिस्टर हुए थे. हालांकि, कुल 8936159 वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. पिछले चुनाव में करीब 67.12 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. पिछले बार कुल 673 प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें से 525 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी.