scorecardresearch
 

Gaya: पिता के निधन के बाद गया में चिराग की हुंकार, कहा- अकेले सब पर भारी

बुधवार को चिराग गया के खिजरसराय में देर रात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यहां आने में बहुत देरी हो गई है. मैं अकेला हूं. पहली बार एक ऐसे चुनाव में हूं जहां पर मेरे पापा मेरे साथ नहीं हैं. इसके पहले वह हमेशा मेरे साथ होते थे. कई जगह चुनाव प्रचार में वो जाते थे और कई जगह मैं जाता था. अब अकेले सारी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर है.

Advertisement
X
चुनावी सभा में गरजे चिराग पासवान
चुनावी सभा में गरजे चिराग पासवान
स्टोरी हाइलाइट्स
  • चिराग पासवान ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान
  • नीतीश सरकार पर जमकर बोला हमला

बिहार विधानसभा चुनाव में लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) की कमान पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों में है. पिता रामविलास पासवान की मौत के कारण वे कुछ दिनों से चुनाव अभियान से दूर दिख रहे थे. अब उन्होंने चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है. 

बुधवार को वे गया के खिजरसराय में देर रात पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे यहां आने में बहुत देरी हो गई है. मैं अकेला हूं. पहली बार एक ऐसे चुनाव में हूं जहां पर मेरे पापा मेरे साथ नहीं हैं. इसके पहले वह हमेशा मेरे साथ होते थे. कई जगह चुनाव प्रचार में वो जाते थे और कई जगह मैं जाता था. अब अकेले सारी जिम्मेदारी मेरे कंधे पर है.

उन्होंने कहा कि पापा हमेशा कहते थे शेर का बच्चा है तो जंगल चीर कर निकलेगा और गीदड़ का बच्चा है तो मारा जाएगा, मैं शेर का बच्चा हूं जंगल चीर कर निकला हूं. अकेले सब पर भारी पड़ रहा हूं. सब गठबंधन बना कर सोच रहे हैं कि कैसे चिराग पासवान को हराया जाए. जो लहर है चिराग पासवान के नाम पर जिससे सभी लोग भयभीत हो गए हैं. 

Advertisement

चिराग ने जनसभा के दौरान कहा मुझे पता है कि लोक जनशक्ति पार्टी के जितने प्रत्याशी हैं वह सभी चुनाव जीत रहे है और इसे देख कर सबसे ज्यादा परेशान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हो रहे हैं, क्योंकि अब सत्ता उनके हाथ से जाने वाली है. अब सत्ता बिहारियों के हाथ मे आने वाली है. बिहार के मुख्यमंत्री युवा विरोधी सोच रखते हैं. वह नहीं चाहते है कि बिहार के युवा पढ़े और आगे बढ़े.

उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से भरपूर कोशिश कर रहा हूं की अधिक से अधिक जगह पर जाकर लोगों से मिलूं. जहां भी जा रहा हूं सड़क मार्ग से जा रहा हूं. क्योंकि में जनता से जुड़ा रहना चाहता हूं तथा बिहारियों के बीच में रहना चाहता हूं. यहां आते समय रास्ते में देखा कि जनता में एक अलग जुनून है चिराग पासवान को लेकर, जो आप लोगों की वजह से बनी है. मैं आप लोगों से वादा करता हूं कि अकेला हूं मगर आप लोगों के वादे पर खरा उतरूंगा. (इनपुटः पंकज कुमार)

ये भी पढ़ें

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement