उत्तर प्रदेश की राजनीति में जुबानी जंग काफी तेज हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की सियासी सलाह दी थी, जिस पर सीएम योगी ने तीखा पलटवार करते हुए उन्हें खुली चुनौती दे दी है. बलरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव अपने समर्थकों या चेलों को आगे करने के बजाय खुद अयोध्या से मैदान में उतरें और आमने-सामने का मुकाबला करें.