scorecardresearch
 
Advertisement

बंगाल चुनाव में बड़ा बवाल! वोटर लिस्ट पर TMC vs BJP में आरपार, देखें दंगल

बंगाल चुनाव में बड़ा बवाल! वोटर लिस्ट पर TMC vs BJP में आरपार, देखें दंगल

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल में सियासी माहौल सबसे ज्यादा गरम नजर आ रहा है, जहां बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. टीएमसी ने वायरल वीडियो के आधार पर चुनाव आयोग और बीजेपी पर फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद यूपी-बिहार के लोगों को मतदाता सूची में जोड़ने का आरोप लगाया है और इसी मुद्दे पर कोलकाता में लगातार प्रदर्शन कर रही है. वहीं बीजेपी ने भी चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए ममता बनर्जी पर अपने कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया है. इस बीच मामला कलकत्ता हाईकोर्ट भी पहुंचा, जहां अदालत ने साफ कहा कि अधिकारियों के तबादले का अधिकार चुनाव आयोग के पास है और इस पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. इन विवादों के बीच बंगाल का चुनावी माहौल और अधिक गर्म होता जा रहा है.

Advertisement
Advertisement