Panihati Ratna Debnath Video: बंगाल में दूसरे और आखिरी दौर में 142 सीटों पर मतदान जारी है. वोटिंग के बीच झड़प और बवाल की खबरें भी आ रही हैं. इस बीच टीएमसी कार्यकर्ताओं ने RG कर रेप पीड़िता की मां और बीजेपी प्रत्याशी रत्ना देबनाथ को घेराव करते हुए भारी विरोध किया. हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया.