scorecardresearch
 
Advertisement

ओवैसी ने CM योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

ओवैसी ने CM योगी को संभल और अखिलेश को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया बयान देकर हलचल मचा दी है. ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव दोनों को खुली चुनौती दी है. उन्होंने सीएम योगी को संभल से और अखिलेश यादव को गोरखपुर से आगामी चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया है. ओवैसी के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं. ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए तंज कसा कि बाबा यानी सीएम योगी अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए बुला रहे हैं.

Advertisement
Advertisement