scorecardresearch
 
Advertisement

यूपी में सीट बंटवारे पर सस्पेंस बढ़ा, कांग्रेस ने सपा से मांगी 200 सीटें

यूपी में सीट बंटवारे पर सस्पेंस बढ़ा, कांग्रेस ने सपा से मांगी 200 सीटें

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का सस्पेंस लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल ही में यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एक बड़ा बयान देकर इस चर्चा को और हवा दे दी है. राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि वे केवल 150 सीटें नहीं, बल्कि 200 सीटों की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि गठबंधन के तहत चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें मिलनी जरूरी हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि सीट शेयरिंग का यह मामला अक्टूबर के महीने में ही सुलझा लिया जाना चाहिए ताकि दोनों पार्टियां अपने उम्मीदवारों को चुनाव की तैयारी के लिए पर्याप्त समय दे सकें.

Advertisement
Advertisement