उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचातान जारी है. कांग्रेस ज्यादा सीटों पर दावेदारी ठोक रही है, जबकि सपा अपने पास अधिकतर सीटें रखना चाहती है. दोनों दलों के बीच बयानबाजी और माइंड गेम का दौर जारी है.