उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भक्ति का रंग देखने को मिल रहा है. इस बार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अयोध्या के दौरे पर हैं. दरअसल, अयोध्या सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज नारायण उर्फ पवन पांडे ने रसूलाबाद में एक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया है. अखिलेश यादव इसी कथा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में इस बात की सबसे अधिक चर्चा है कि अखिलेश यादव अयोध्या तो जा रहे हैं, लेकिन वे राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं जाएंगे.