scorecardresearch
 
Advertisement

गठबंधन पर अखिलेश का कांग्रेस को सीधा संदेश, कहा- सीट नहीं जीत है जरूरी

गठबंधन पर अखिलेश का कांग्रेस को सीधा संदेश, कहा- सीट नहीं जीत है जरूरी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. दोनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक बेहद महत्वपूर्ण पोस्ट किया है. अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में शायराना अंदाज में लिखा कि मकसद जब साफ हो तो हाथ में हाथ होता है, निगाह मंजिल पर हो तो सफर आसान होता है. उन्होंने कांग्रेस को सीधा संदेश देते हुए साफ किया कि बात सीट की नहीं बल्कि जीत की है.

Advertisement
Advertisement