scorecardresearch
 

भवानीपुर में TMC और BJP समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, ममता बनर्जी पर भड़के शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैलियों के बीच हिंसक झड़प हुई. ममता ने बीजेपी पर रैली में बाधा डालने का आरोप लगाया और अपना भाषण बीच में ही रोक दिया. इसके बाद टीएमसी और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को हिंसा का जिम्मेदार ठहराया है.

Advertisement
X
भवानीपुर में ममता और शुभेंदु की रैलियां आसपास आयोजित हुई थीं. (File photo: ITG)
भवानीपुर में ममता और शुभेंदु की रैलियां आसपास आयोजित हुई थीं. (File photo: ITG)

पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रचार जोरों पर है. इस बीच भवानीपुर में शनिवार को हिंसक झड़प देखने को मिली. दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की रैलियां एक-दूसरे से महज 100 मीटर की दूरी पर आयोजित हुईं. इस दौरान TMC और बीजेपी समर्थक आपस में भिड़ गए.

ममता बनर्जी ने रैली के दौरान बीजेपी पर अपनी जनसभा में खलल डालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि पास में ही आयोजित शुभेंदु अधिकारी की रैली में लाउडस्पीकर का तेज इस्तेमाल करके उनके कार्यक्रम को बाधित किया जा रहा है. इस शोर से परेशान होकर मुख्यमंत्री ने अपना भाषण अचानक बीच में ही रोक दिया. 

सीएम ममता ने रैली में मौजूद भीड़ से माफी मांगी और कार्यक्रम स्थल छोड़कर चली गईं. ममता बनर्जी के जाने के बाद टीएमसी कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और विरोध जताने के लिए शुभेंदु अधिकारी की रैली की तरफ चले गए. 

इस दौरान टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई. मामला इतना बढ़ गया कि सुरक्षा बलों को दखलअंदाजी करना पड़ा और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया गया. शुभेंदु अधिकारी उस दौरान वहां मौजूद नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस हिंसा के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. 

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी का सीएम ममता पर हमला

शुभेंदु ने कहा कि बीजेपी इस 'गुंडा राज' का करारा जवाब देगी. वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हार के डर से ममता बनर्जी अपना आपा खो रही हैं.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी से ज्यादा बीजेपी के लिए क्यों अहम है पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों पर जीत

बता दें कि भवानीपुर को ममता बनर्जी का गढ़ माना जाता है. वो 2011 से अब तक तीन बार यहां से जीत हासिल कर चुकी हैं. बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है. वहीं, भवानीपुर समेत 141 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 4 मई को होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement