scorecardresearch
 

Ramesh Chennithala Election Result 2026 LIVE: हरिपद सीट से रमेश चेनिथल्ला या संदीप वाचस्पति, थोड़ी देर में रुझान

Ramesh Chennithala Vidhan Sabha Chunav Result Live Updates: केरल विधानसभा चुनाव में हरिपद सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. अलप्पुझा जिले की इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज रमेश चेन्निथला, सीपीआई के टी.टी. जिस्मोन और बीजेपी के संदीप वाचस्पति के बीच मुकाबला है. कुछ देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

Advertisement
X
हरिपद सीट से रमेश चेन्निथला का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)
हरिपद सीट से रमेश चेन्निथला का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी. 140 सदस्यों वाली केरल विधानसभा के लिए वोटिंग एक चरण में हुई थी. हरिपद विधानसभा सीट की बात करें तो इस हाई-प्रोफाइल सीट पर कांग्रेस के दिग्गज रमेश चेन्निथला, बीजेपी के संदीप वाचस्पति और सीपीआई के टी.टी. जिस्मोन के बीच मुकाबला है. अलप्पुझा जिले की इस अहम सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

यहां देखें लाइव अपडेट्स...

रमेश चेनिथल्ला की सीट हरिपद का क्या है हाल,  हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें 

8:00AM: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

7:00AM: वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसको लेकर राजनीतिक दलों की भी तैयारियां हैं.

6:00AM: वोटिंग के लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती है.

केरल विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

हरिपद का चुनावी गणित हमेशा स्थानीय मुद्दों, सामाजिक समीकरणों और उम्मीदवार की व्यक्तिगत स्वीकार्यता पर टिका रहा है. मछुआरों, किसानों, मंदिर समितियों और तटीय मजदूरों की बड़ी आबादी वाले इस क्षेत्र में विकास, आजीविका और जनसंपर्क अहम मुद्दे रहे हैं. यही वजह है कि यहां नतीजे केवल दलों की लहर से नहीं, बल्कि उम्मीदवारों की जमीनी पकड़ और जनता के भरोसे से तय होते हैं.

Advertisement

केरल रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement