scorecardresearch
 

चुनाव आयोग से ममता बनर्जी की शिकायत, मतदान केंद्रों पर हमले के लिए महिलाओं को उकसाने का आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा. इस बीच ममता बनर्जी के दार्जिलिंग में दिए गए एक भाषण पर विवाद शुरू हो गया है.

Advertisement
X
दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा के दौरान दिए गए ममता बनर्जी के भाषण से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. (Photo: ITG)
दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा के दौरान दिए गए ममता बनर्जी के भाषण से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. (Photo: ITG)

दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी में नंदप्रसाद गर्ल्स हाई स्कूल मैदान पर 25 मार्च 2026 को हुई चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी के भाषण से उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. निर्वाचन आयोग को इस भाषण का वीडियो मिला है. वीडियो में ममता बनर्जी महिलाओं से मतदान केंद्रों पर मौजूद रहने के लिए कह रही है. इसके अलावा जरूरत पड़े तो आवश्यक परिस्थितियों से निपटने के लिए घरेलू रसोई उपकरणों का उपयोग करने के लिए सीआरपीएफ कर्मियों को खुले तौर पर धमकी दे रही है.

शिकायत में सवाल उठाए गए हैं कि क्या ग्रामीण इलाकों में टीएमसी समर्थित महिलाएं मतदान केंद्रों पर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे सकती हैं? वहीं, अगर सीआरपीएफ पुरुष कर्मी होने के नाते हस्तक्षेप करने पर आपराधिक आरोपों का सामना कर सकता है.

इस मामले पर चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के सीईओ से विस्तृत जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है.

बंगाल चुनाव में बीजेपी का दांव

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी. पश्चिम बंगाल में मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीति गरमा रही है. इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है.

उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है, तो पुलिस व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए जाएंगे और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पुलिस में पूरी तरीके से बदलाव होगा. राज्य पुलिस अपराधियों के खिलाफ 'यूपी स्टाइल में एनकाउंटर' करेगी. 

Advertisement

खड़गपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में राज्य पुलिस सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव में काम कर रही है, अपराध और माफिया पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि 4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश की स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement