उत्तर प्रदेश के राबर्ट्सगंज जिले में रहने वाले एक दर्जी के बेटे मुजम्मिल ने देश की प्रतिष्ठित IIT प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है.
मुजम्मिल और उसके पिता रोशन खान को जिला है. जल्द ही लखनऊ में खुद मुख्यमंत्री भी सम्मानित करेंगे, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर हो चुकी है.
मुजम्मिल के पिता रोशन अक्सर ही ये सपना देखते थे कि उनका बेटा पढ़ -लिख कर एक दिन इंजीनियर बनेगा. आईआईटी में सेलेक्शन होने के बाद उनकी खुशी देखने लायक है. रोशन अपने बेटे की पढ़ाई के दौरान आने वाली मुश्किलों को याद कर भावुक हो जाते है. लेकिन ऊपर वाले शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते. रोशन कहते हैं कि बेटे को यहां पहुंचाने के लिए बहुत सी दिक्कते हुईं, लेकिन जो हमसे बन पड़ा हमने किया.
को लेकर पूछे जाने पर मुजम्मिल का कहना है कि काफी कड़ी मेहनत के बाद ये मुकाम हासिल हुआ है. इसमें मेरे पिता और घरवालों का पूरा सहयोग रहा.
आगे चलकर मुजम्मिल का सपना इंजीनियरिंग के बाद आईएएस अफसर बन कर देश की सेवा करने का है.